फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   food that turn your libido on

कामेच्छा बढ़ाएंगी और मूड बेहतर बनाएंगी ये 7 डाइट

Tue, 27 May 2014 10:17 AM IST
Updated Tue, 27 May 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
food that turn your libido on

दिन भर की थकान और तनाव के कारण अगर आपकी सेक्स लाइफ बुझी-बुझी सी रहती है तो इसकी वजह शरीर में कुछ खास हार्मोन की कमी हो सकती है।

विज्ञापन


डाइट में ऐसी सात चीजें अगर आप शामिल करेंगे तो न सिर्फ आपका मूड बेहतर होगा बल्कि ये कामेच्छा भी बढ़ाएंगे।

जानिए, कामेच्छा बढ़ाने और मूड बेहतर बनाने वाली सात डाइट के बारे में।

मिर्च

food that turn your libido on

हरी मिर्च, लाल मिर्च या काली मिर्च। डाइट में मिर्च का सेवन सेक्स ड्राइव को स्पाइसी बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से शरीर में एंडोर्फिन नामक केमिकल बनता है जो मूड़ अच्छा बनाता है और कामेच्छा भी बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बटर पॉपकॉर्न

food that turn your libido on

बटर पॉपकॉर्न की खास तरह की महक न सिर्फ आपके मुंह में पानी भर देती है बल्कि शिकागो के आपके मूड को बनाने के लिए भी काफी है।

स्मेल एंड टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के शोध की मानें तो एक छोटे पैक बटर पॉपकॉर्न के सेवन से पुरुषों के निचले हिस्से में रक्त संचार नौ प्रतिशत बढ़ जाता है।

विज्ञापन

केला

food that turn your libido on

केले में पोटैशियम और विटामिन बी की अच्छी मात्रा है जो शरीर में सेक्स हार्मोन बढ़ाने और स्ट्रेस हार्मोन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा, इसमें ब्रोमे‌लाइन नामक इन्जाइम भी अच्छी मात्रा में है जो पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है।

अनार

food that turn your libido on

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से बचाव और बेहतर सेक्स लाइफ के लिए अनार का सेवन फायदेमंद है। यह शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोध की मानें तो लगातार अनार का जूस दो हफ्ते तक पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर शरीर में बढ़ जाता है।

तरबूज

food that turn your libido on

आपको जानकर ताज्जुब होगा लेकिन सेक्स की इच्छा बढ़ाने में तरबूज किसी वायग्रा से कम असरदार नहीं है।

इसमें सिट्रयूलाइन नामक तत्व होता है जो शरीर में रक्त संचार बढ़ाने में मददगार होता है और कामेच्छा बढ़ाता है।

लहसुन

food that turn your libido on

लहसुन शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे सेक्स डड्राइव बेहतर होती है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है।

रेड वाइन

food that turn your libido on
शोधों की मानें तो रेड वाइन का संतुलित तौर पर सेवन महिलाओं की कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है। यह मांसपेशियों का तनाव दूर करता है, मूड अच्छा करता है और रक्त संचार बढ़ाता है जिससे सेक्स ड्राइव बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed