कामेच्छा बढ़ाएंगी और मूड बेहतर बनाएंगी ये 7 डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर की थकान और तनाव के कारण अगर आपकी सेक्स लाइफ बुझी-बुझी सी रहती है तो इसकी वजह शरीर में कुछ खास हार्मोन की कमी हो सकती है।
डाइट में ऐसी सात चीजें अगर आप शामिल करेंगे तो न सिर्फ आपका मूड बेहतर होगा बल्कि ये कामेच्छा भी बढ़ाएंगे।
जानिए, कामेच्छा बढ़ाने और मूड बेहतर बनाने वाली सात डाइट के बारे में।
मिर्च
हरी मिर्च, लाल मिर्च या काली मिर्च। डाइट में मिर्च का सेवन सेक्स ड्राइव को स्पाइसी बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से शरीर में एंडोर्फिन नामक केमिकल बनता है जो मूड़ अच्छा बनाता है और कामेच्छा भी बढ़ाता है।
बटर पॉपकॉर्न
बटर पॉपकॉर्न की खास तरह की महक न सिर्फ आपके मुंह में पानी भर देती है बल्कि शिकागो के आपके मूड को बनाने के लिए भी काफी है।
स्मेल एंड टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के शोध की मानें तो एक छोटे पैक बटर पॉपकॉर्न के सेवन से पुरुषों के निचले हिस्से में रक्त संचार नौ प्रतिशत बढ़ जाता है।
केला
केले में पोटैशियम और विटामिन बी की अच्छी मात्रा है जो शरीर में सेक्स हार्मोन बढ़ाने और स्ट्रेस हार्मोन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके अलावा, इसमें ब्रोमेलाइन नामक इन्जाइम भी अच्छी मात्रा में है जो पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है।
अनार
इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से बचाव और बेहतर सेक्स लाइफ के लिए अनार का सेवन फायदेमंद है। यह शरीर में रक्तसंचार बढ़ाता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोध की मानें तो लगातार अनार का जूस दो हफ्ते तक पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर शरीर में बढ़ जाता है।
तरबूज
आपको जानकर ताज्जुब होगा लेकिन सेक्स की इच्छा बढ़ाने में तरबूज किसी वायग्रा से कम असरदार नहीं है।
इसमें सिट्रयूलाइन नामक तत्व होता है जो शरीर में रक्त संचार बढ़ाने में मददगार होता है और कामेच्छा बढ़ाता है।
लहसुन
लहसुन शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे सेक्स डड्राइव बेहतर होती है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व कामेच्छा बढ़ाने में मददगार है।
रेड वाइन