फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   food that reduce belly fats

पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं तो जरूर लें ये 5 डाइट

Wed, 10 Sep 2014 10:58 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
food that reduce belly fats

पेट की बढ़ती चर्बी से क्या आप बेहद परेशान हैं? लाख कसरत के बावजूद भी आपका वजन नियंत्रित नहीं होता? अगर ऐसा है तो केवल कसरत से काम नहीं चलेगा।

विज्ञापन


कसरत के साथ-साथ डाइट में बदलाव भी पेट की चर्बी घटाने के लिए आवश्यक हैं। डाइट में ऐसी कई चीजें हैं जो शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज करती हैं जिससे कैलोरी अधिक बर्न होती हैं और फैट्स नहीं बढ़ पाता।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इनमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व शरीर में भोजन को पचाने में अधिक कैलोरी का इस्तेमाल करते हैं।

पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो डाइट में इन पांच चीजों को जरूर शामिल करें।

मिर्च

food that reduce belly fats

मिर्च न केवल खाने में स्वाद बढ़ाती है बल्कि वजन घटाने और कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है।

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि मिर्च खाने के 20 मिनट बाद से ही शरीर के मेटाबॉलिक क्रियाएं तेज हो जाते हैं। मिर्च में मौजूद केमिकल कैपसायसिन के कारण ऐसा होता है। यह केमिकल थर्मोजेनिक प्रवृत्ति का है जो खाने में कार्बोहाइड्रेट बर्न करने में मददगार है।

इतना ही नहीं, खाने के साथ मिर्च खाने से भोजन की मात्रा भी आवश्यकता से अधिक नहीं होती जिससे वजन पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है।

कढ़ी पत्ता

food that reduce belly fats

कढ़ी पत्ते का भोजन में इस्तेमाल न केवल अरोमा के लिए किया जाता है बल्कि इसमें सेहत से जुड़े कई गुण भी हैं जो वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं।

कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल प्रायः दक्षिण भारतीय भोजन में अधिक होता है लेकिन आप अपनी सुविधा व स्वाद के अनुसार इसे अपनी सामान्य डाइट में बी शामिल कर सकते हैं।

कढ़ी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन दूर करने में मदद करते हैं। प्रतिदिन भोजन में आठ से दस कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल शरीर को डीटॉक्सिफाई करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।

विज्ञापन

लहसुन

food that reduce belly fats

मिर्च की तरह ही लहसुन भी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर की मेटाबॉलिक दर भी बढ़ाता है। यह शरीर में एड्रालाइन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज करता है।

लहसुन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है और शुगर का स्तर संतुलित रखता है।

इसके नियमित सेवन से न केवल वजन कम होगा बल्कि प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी, कोलेस्ट्रॉल कम होगा, डायबिटीज व दिल के रोगों से बचाव होगा।

पालक

food that reduce belly fats

पालक में विटामिन सी और आयरन अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं ज‌िससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। ऐसे में अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं तो डाइट में इसकी मात्रा जरूर बढ़ाएं।

ऐसे में अगर आप हरी सब्जियों के जरा भी शौकीन हैं तो इस मौसम में पालक के सेवन से जरा भी गुरेज न करें।

पालक विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यही वजह है कि यह आपकी सेहत संबंधी कई समस्याओं से न आपको बचाता है बल्कि सेहत के ल‌िए इसके कई फायदे हैं। जान‌िए, डाइट में पालक के सेवन के क्या फायदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed