मोटा बनाने के लिए 5 तरह से जिम्मेदार है आपका टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे वाकई कम कम करना चाहते हैं तो अपने रुटीन पर गौर करें तो इसकी एक वजह अपना टीवी भी पाएंगे।
चौंकिए मत, अगर आप जरूरत से ज्यादा टीवी देखते हैं तो यह भी आपके बढ़ते मोटापे की एक वजह हो सकता है। जानिए, आपका टीवी किन पांच तरीकों से आपको मोटा बना सकता है।
आकर्षक विज्ञापन
कई शोधों में यह माना जा चुका है कि टीवी पर तमाम तरह के जंक फूड का विज्ञापन अधिक देखने से हमारी डाइट बढ़ जाती है जो डाइटिंग का मकसद नाकामयाब करने के लिए काफी है।
जरूरत से ज्यादा खाना
टीवी पर अपना पसंदीदा सीरियल देखते हुए अगर आप रोज आपना डिनर या लंच लेते हैं तो यह भी आपके बढ़ते वजन की वजह हो सकता है। शोधों की मानें तो टीवी के सामने बैठकर खाने से हम अक्सर आवश्यकता से अधिक भोजन लेते हैं।
मेटाबॉलिज्म करता है प्रभावित
वजन बढ़ने का संबंध मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया से है। आमतौर पर मानसिक श्रम के दौरान मेटाबॉलिक रेट ठीक रहती है लेकिन टीवी देखते वक्त हम कम से कम मानसिक श्रम करते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन बढ़ता है।
लगातार बैठते हैं तो
टीवी के सामने अगर आप दिन के कई घंटे बैठकर बिता देते हैं तो इसका आपके मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में टीवी घंटों तक बैठकर देखना कैलोरी बढ़ने की एक वजह तो हो ही सकता है।
कसरत से करता है दूर
दिन भर दफ्तर में बैठकर काम करने के अलावा अगर आप घर में भी घंटों टीवी देखकर समय गुजार देते हैं तो कसरत, सैर या सामाजिक गतिविधियों के लिए वक्त कब निकालते हैं?
इससे न सिर्फ आपकी फिटनेस प्रभावित होती है बल्कि तनाव भी बढ़ता है जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।