फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   five tips for biodata

बायोडाटा की 5 सावधानियां करेंगी नौकरी पक्की

Fri, 28 Mar 2014 09:34 AM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
five tips for biodata

नौकरी की तलाश की शुरुआती पायदान यानी आपका बायोडाटा, जितना बेहतर आपका बायोडाटा होगा, नौकरी मिलनी की संभावना उतनी अधिक होगी।

विज्ञापन


द लैडर्स द्वारा करवए गए शोध की मानें तो नौकरी देने वाले मालिकान या वरिष्ठ अधिकारी आपके बायोडाटा को स्वीकार करने या अस्वीकार करने में महज छह सेकंड का समय लेते हैं।

यानी आपको अपनी सीवी इस तरह तैयार करना होगा कि यह अगले छह सेकंड के भीतर ही सामने वाले को प्रभावित कर सके। जानिए, ऐसी पांच सावधानियों के बारे में, जिन्हें बरतने पर आपका बायोडाटा इतना अधिक प्रभावी हो सकता है कि नौकरी मिलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछली उपलब्धियों का ब्यौरा

five tips for biodata

आपने पिछली कंपनियों में किन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किया है, किन बड़े क्लाइंट के साथ काम किया है और कार्यक्षेत्र में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं, इन्हें तारीख के साथ सिलसिलेवार ढंग से लिखना जरूरी है।

साथ ही पिछले सभी प्रोफाइल्स में अपनी उपलब्धियों को बोल्ड भी कर सकते हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियां लिखते वक्त

five tips for biodata

बायोडाटा में शैक्षणिक उपलब्धियां लिखना जितना जरूरी है, उन्हें प्रभावी ढंग से लिखना भी उतना ही जरूरी है।

सीएटल यूनिवर्सिटी के एल्बर्स स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स विभाग के शोध की मानें तो आप कॉलेज में टॉप छात्रों में से रहे हैं, किसी विषय में डिस्टिंक्शन है या कोई अन्य विशेष उपलब्धि को उभारकर लिखने से आपका सीवी सबसे अधिक प्रभावशाली होती है।

विज्ञापन

छिपाने से पहले सोचे

five tips for biodata

पढ़ाई के बाद गैप लिया हो या नौकरी के बीच में ब्रेक, बायोडाटा में चीजें छिपाना कई बार घाटे का सौदा भी हो सकता है।

आपने कोई ब्रेक लिया है तो जरूरी नहीं की सीवी में यह नकारात्मक छवि ही दे, यह आपकी साफगोई का इशारा भी हो सकता है।

सीधी भाषा अधिक प्रभावी

five tips for biodata

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं की मानें तो बायोडाटा में जितनी सीधी और स्पष्ट बात लिखी जाए, यह उतना ही अधिक प्रभावी होता है।

शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि स्पष्ट तरीके से बनाए गए बायोडाटा के चयन की संभावना 10 प्रतिशत अधिक होती है।

एक नजर जरूरी

five tips for biodata
बायोडाटा बनाने के बाद एक बार तसल्ली से उसपर पूरी नजर डालें। मात्रा संबंधी अशुद्धि से लेकर फॉर्मेटिंग से जुड़े कई मामलों में न सिर्फ गलतियों को दूर किया जा सकता है बल्कि इसे बेहतर भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed