{"_id":"d6d905c3a40d8f436134420c4fedb0f5","slug":"five-serving-of-fruits-can-make-you-live-longer-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी उम्र चाहिए तो दिन में पांच बार लें यह डाइट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
लंबी उम्र चाहिए तो दिन में पांच बार लें यह डाइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Jul 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
लंबी उम्र की चाहत रखते हैं तो डाइट में एक छोटा सा बदलाव आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध के अनुसार, दिन में पांच बार फल व सब्जियों का सेवन करने वाले लोगों का जीवनकाल अधिक होता है और समय से पहले मृत्यु का रिस्क 25 प्रतिशत कम होता है।
पढ़ें - रात में जल्दी खाना खाने के ये 5 फायदे जरूर जानना चाहेंगे आप
विज्ञापन
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि दिन में पांच बार फल और सब्जियों का सेवन सेहतमंद जीवन के लिए पर्याप्त है और अगर आप इससे अधिक बार भी इनका सेवन करेंगे तो परिणाम एक ही जैसा होगा।
विज्ञापन
इस अध्ययन के दौरान 16 अलग-अलग शोधों को शामिल किया गया है जिसमें 8,33,234 प्रतिभागियों पर अध्ययन किया गया है।
इस शोध से पहले भी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के एक शोध में दिन में सात बार फलों और सब्जियों के सेवन को फायदेमंद माना गया था लेकिन इस शोध में पांच बार भी इनका सेवन करने के फायदे को बराबर माना गया है।
यह शोध बीएमजे जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।