फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   five mistakes that should avoid while emailing boss

बॉस को ईमेल कर रहे हैं तो कभी न करें ये 5 गलतियां

Tue, 18 Feb 2014 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
five mistakes that should avoid while emailing boss

दफ्तर में ऑफिशियल ईमेल जहां काम का जरूरी हिस्सा हैं, वहीं इनमें हुई जरा सी चूक काम बिगाड़ने की वजह भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


आप अपने बॉस को ईमेल करते वक्त न सिर्फ अपने काम का ब्यौरा या जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं, बल्कि अपनी कार्यशैली का प्रभाव भी उनपर छोड़ते हैं।

अगर आप ईमेल के मामले में अक्सर ऐसी गलती करते हैं, और वह ईमेल आपके बॉस के लिए होती है तो आपके प्रमोशन के रास्ते में ये गलतियां जरूर आड़े आ सकती हैं।

'मैं यह काम नहीं कर सकता'

five mistakes that should avoid while emailing boss

मानते हैं आप पर काम का बहुत दबाव है लेकिन नए प्रोजेक्ट को लेकर 'मैं यह काम नहीं कर सकता हूं या मैं अक्षम हूं' जैसी ईमेल आपके कॅरियर के लिए कहीं से भी फायदेमंद नहीं है।

ऐसी ईमेल न सिर्फ आपके अक्षम होने या कमजोर मनोबल का प्रमाण है बल्कि बॉस की नजर में काम के दबाव की जगह आपके अक्षम होने का संकेत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती ईमेल

five mistakes that should avoid while emailing boss

काम के सिलसिले में अपनी समस्याओं व चुनौत‌ियों को ईमेल में लिखना कोई भूल नहीं लेकिन अगर आपके ईमेल की शुरुआत ही शिकायत से हो तो यह बॉस की नजर में आपको बेहद नकारात्मक साबित कर सकता है।

ऐसे में मेल में किसी शिकायत को लिखने के दौरान आपको भाषा को लेकर बेहद विनम्र और सजग रहना होगा।

विज्ञापन

गलत समय पर ईमेल

five mistakes that should avoid while emailing boss

वैसे तो देर रात मेल करने या छुट्टियों पर भी ईमेल करने पर बॉस आपको कोई सजा नहीं देगा और आपको भी लगेगा कि आप अपनी जिम्मेदार होने का पूरा सबूत दे रहे हैं, लेकिन थ्रिलिस्ट मीडिया ग्रुप के फाउंडर एडम रिच ने मेन्स हेल्थ को दिए अपने साक्षात्कार में माना था कि इससे सिर्फ बॉस की महत्वाकांक्षा ही बढ़ती है।




कभी न खत्म होने वाली मेल

five mistakes that should avoid while emailing boss

जी हां, कुछ लोगों की आदत होती है कि ईमेल में वे पूरी कहानी लिखते हैं। आपके बॉस के पास इतना समय नहीं है कि वे पूरी कहानी ईमेल में पढ़ें। इससे हो सकता है कि मतलब की बात पर उनका ध्यान ही न जाए।

ईमेल में अपनी बात हमेशा सीधी कहें और ध्यान रखें कि पढ़ने वाले का इससे समय न नष्ट हो।

मीटिंग के दौरान मेल

five mistakes that should avoid while emailing boss

आप मीटिंग या किसी अहम कॉन्फ्रेंस में हैं और उसपर ध्यान देने के बजाय बॉस की पुरानी ईमेल का जवाब भेज रहे हैं तो यकीन मानिए, बॉस की नजर में आपसे बड़ा मूर्ख व गैरजिम्मेदार इंसान को नहीं हो सकता है।

मीटिंग की गरिमा को बनाए रखें और ईमेल के लिए समय का जरा सा ध्यान तो दे हीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed