फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   five mistakes that make you tired all the day

ये 5 गलतियां आपको दिन भर देती हैं थकान

Fri, 13 Jun 2014 08:54 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
five mistakes that make you tired all the day

दिन भर दफ्तर में काम, तनाव और हर समय थकान। अगर थकान आपकी जीवनशैली का हिस्सा ही बनती जा रही है तो इसका वजह आपकी ही गलतियां हो सकती हैं।

विज्ञापन


जानिए, रुटीन से जुड़ी ऐसी पांच गलतियों के बारे में जो आपको दिन भर थकान देने के लिए काफी हैं।

कम पानी पीते हैं

five mistakes that make you tired all the day

शरीर में पानी की कमी ऊर्जा का स्तर गिराने के लिए काफी है। पानी कम पीने से रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधिक होता है जिससे ऊर्जा का संचार कम होता है और दिन भर थकान महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयरन की कमी

five mistakes that make you tired all the day

पालक का स्वाद नहीं अच्छा लगता, अंडा हेवी हो जाता है, कुछ ऐसे बहानों के साथ अगर आप आयरन युक्त डाइट से परहेज करते हैं तो यह आपको दिन भर थकान देने के लिए काफी है।

इतना ही नहीं, शरीर में आयरन की कमी आपको एनिमिक भी बना सकती है।

विज्ञापन

थक जाते हैं इसलिए कसरत नहीं करते

five mistakes that make you tired all the day

आपकी दिन कितना भी व्यस्त हो और आप थके हों, इस वजह से अगर आप अपने रुटीन में कसरत के साथ समझौता करते हैं तो इसकी वजह से आपको दिन में अधिक थकान होगी।

नियमित तौर पर 20 से 30 मिनट व्यायाम शरीर का रक्त संचार ठीक करता है और आपको दिन भर तरोताजा रखेगा।

अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं

five mistakes that make you tired all the day

सुबह का नाश्ता दिन के खाने से भी ज्यादा जरूरी है ऐसा कई शोधों में माना जा चुका है। अगर आप सुबह भरपूर कैलोरी ले लेंगे तो दिन भर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।

अधिक खाते हैं जंक फूड

five mistakes that make you tired all the day

जंक फूड शक्कर और कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं जिसकी वजह से इनमें ग्लाइस‌िमिक इंडेक्स (जीआई) अधिक होता है। रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ने पर भी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है जिससे दिन भर थकान महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed