{"_id":"3364bbc8-db38-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-love-languages-across-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया भर में एक जैसी हैं प्यार की पांच बोलियां","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दुनिया भर में एक जैसी हैं प्यार की पांच बोलियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 23 Jun 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार की कोई भाषा नहीं है। हर दिल जो प्यार में डूबता-उतरता है, उसकी जज्बातों की दास्तान को किसी भी शब्द में संजोया नहीं जा सकता है। शायद यही वजह है कि कवियों, लेखकों और शायरों ने बार-बार प्यार को शब्दों में बयां करने की कोशिश की है, और करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन प्यार में पड़े दिल की हालत को बयां करने के लिए शब्दों की जरूरत हो, ऐसा जरूरी नहीं। कई बार आपका व्यवहार ही आपके प्रेम की भाषा बन जाता है और आपके कहे बिना ही आपका साथी इसे समझ लेता है।
विज्ञापन
ह्यूमन साइकोलॉजी में प्यार के दौरान आपके व्यवहार पर आधारित ऐसे कई शोध हो चुके हैं जिनके आधार पर यह मान सकते हैं कि दुनिया का कोई भी हिस्सा हो, लेकिन रिश्ते में प्यार जाहिर करने के लिए ये तरीके हर जगह एक जैसे होते हैं।
विज्ञापन
1. तारीफ के दो शब्द
'आज तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो' या 'तुम्हारी यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है'। आप जिसे पसंद करते हैं, उनकी खासियत को तरजीह देना भी प्यार की उस भाषा जैसा है जो दुनिया भर में हर प्रेमी बोलता है। प्यार के दौरान व्यक्ति के मस्तिष्क में 'फील गुड केमिकल्स' इतने सक्रिय होते हैं कि आप जिससे जुड़ना चाहते हैं, उसके व्यवहार से जुड़ी कई बातें आपको भाती ही हैं।
2. एक-दूसरे की मदद करना
हर किसी का स्वभाव अलग होता है। कोई स्वभाव से दूसरों की मदद करने वाला होता है तो कोई खुद में ही रहता है। लेकिन प्यार एक ऐसा एहसास है जो आपको मददगार बना ही देता है।
आपने भले ही किसी के लिए कभी भी मदद का हाथ बढ़ाया हो या न बढ़ाया हो, लेकिन जिससे प्यार करते हैं उसकी मदद आप सभी मनमुटावों के बावजूद करेंगे।
3. समय बिताने के बहाने
आप जिसके प्रति आकर्षित हैं, उसके साथ समय बिताने के बहाने तो आप खोजेंगे ही। आपके जीवन में कोई खास इंसान भले ही आपसे प्रेम के तीन शब्द न कहे, लेकिन अगर आपको वह समय देता है, आपके अच्छे-बुरे में वह साथ है तो यकीनन वह अपने इस व्यवहार को ही प्रेम की भाषा मान रहा है।
4. प्यार का 'टच'
भावनात्मक जुड़ाव और शारीरिक आकर्षण के संबंध पर कई ऐसे अध्ययन हो चुके हैं जिसमें माना गया है कि भावनात्मक संबंधों का प्रभाव छूने, चुंबन, गले लगने जैसी क्रियाओं से सीधा है। मसलन, मां अपने बच्चे को जब प्यार से गले लगाती है उसके अहसास में और प्रेमिका के आलिंगन की अनुभूति में बहुत फर्क है क्योंकि इनके पीछे आपकी भावनाएं अलग-अलग हैं। दुनिया का कोई भी कोना हो, प्रेम की अभिव्यक्ति और अनुभूति की भाषा एक सी ही है।
5. तोहफा
दुनिया भर में ऐसी कोई संस्कृति नहीं जिसमें उपहार को प्रेम की अभिव्यक्ति से जोड़कर न देखा गया हो। आप चाहें अपने साथी को खुश करना चाहते हों या फिर अपना इम्प्रेशन बनाना चाहते हों, तोहफा देने का मकसद यही है कि आप उनकी परवाह करते हैं और उनका ध्यान अपनी ओर चाहते हैं।
अब अगर आपको अपने साथी से हमेशा यह शिकायत होती है कि वह अपने प्यार का इजहार खुलकर नही करते तो उनके प्यार की इन भाषाओं को समझें और उनके प्यार की कद्र करें।