{"_id":"592fe917fa604415bd9e6bf91fb606f4","slug":"fiber-rich-food-prevent-asthma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा दूर भगाना है तो डाइट में करें यह बदलाव","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
अस्थमा दूर भगाना है तो डाइट में करें यह बदलाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
दमा के मरीजों के लिए खुशखबरी है। एक नए शोध के अनुसार फाइबर युक्त भोजन का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - ठंड में आपको हमेशा गर्म रखेंगी ये पांच डाइट
शोध के नतीजों में सामने आया है कि फाइबर के सेवन से इम्यून सिस्टम में कई तरह के बदलाव होते हैं जो एलर्जिक अस्थमा से बचाव करने में खासा कारगर हैं।
स्वीट्जरलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ लाउसाने से जुड़े बेंजामिन मार्सलैंड और उनके सहयोगियों ने मिलकर यह शोध किया है।
शोध के दौरान पाया गया कि फल और सब्जियों में मौजूद फाइबर का स्तर आंतों में जीवाणुओं के स्तर को इस तरह प्रभावित करता है कि शरीर एलर्जी से होने वाले अटैक के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने चूहे पर प्रयोग के दौरान पाया कि चूहों के जिस समूह को कम फाइबरयुक्त भोजन दिया गया उनमें पर्याप्त फाइबर लेने वाले चूहों की अपेक्षा एलर्जी से प्रभावित होने के ज्यादा लक्षण सामने आए। यह शोध हाल ही में जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन