फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   fear from maths cause bodyache

गणित का डर दे सकता है शारीरिक दर्द

Tue, 06 Nov 2012 01:18 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 01:18 PM IST
विज्ञापन
fear from maths cause bodyache

सावधान! गणित का डर आपको शारीरिक दर्द दे सकता है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि गणित के प्रति घबराहट के चलते दिमाग का वह क्षेत्र सक्रिय हो सकता है, जिसका संबंध शारीरिक दर्द से होता है।

विज्ञापन


अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता इयान लायंस ने पाया कि गणित का टास्क करने के दौरान जिस व्यक्ति को घबराहट होती है, उसके दिमाग का शारीरिक दर्द का अनुभव कराने वाला हिस्सा सक्रिय हो जाता है। घबराहट जितनी अधिक होगी, शारीरिक दर्द का अनुभव कराने वाला हिस्सा उतना ही अधिक सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि हमने पहली बार तंत्रिका से जुड़े ऐसे सबूत पेश किए हैं, जो गणित के प्रति घबराहट के चलते होने वाले अनुभव की प्रकृति की ओर इशारा करते हैं। दरअसल, पूर्व में किए गए शोधों में पाया गया था कि सामाजिक अलगाव या संबंध विच्छेद जैसे मानसिक तनाव भी शारीरिक दर्द का कारण बन सकते हैं, लेकिन पहली बार इस बात का पता चला है कि गणित का डर भी शारीरिक दर्द दे सकता है। इस अध्ययन को जर्नल ‘पीएलओएस वन’ में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed