{"_id":"e9d54d6c-d4f0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-can-make-you-narcissist","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फेसबुक आपको न बना दे 'आत्ममुग्ध'","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
कहीं फेसबुक आपको न बना दे 'आत्ममुग्ध'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर अगर आप दिन-रात स्टेटस अपडेट करते हैं और अपनी प्रोफाइल फोटो को देखकर मन ही मन मुस्काते हैं तो सावधान हो जाएं, इसके प्रति अधिक झुकाव आपके व्यक्तित्व का दोष भी बन सकता है।
विज्ञापन
मिशिगन विश्वविद्यालय ने अपने शोध में माना है कि फेसबुक, ट्विटर जैसी नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर बहुत अधिक समय बिताने वाले लोग आत्ममुग्धता से ग्रसित हो जाते हैं।
विज्ञापन
शोध के अनुसार, ट्विटर पर ट्वीट किशोरों के लिए आत्ममुग्धता की बड़ी वजह है जबकि फेसबुक पर अधिकतर अधेड़ उम्र के लोग अपना अहम संतुष्ट करते हैं। शोधकर्ता इलियट पैनक के अनुसार, इन साइट्स पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करते-करते लोग सिर्फ खुद को ही श्रेष्ठ समझने लगते हैं जिससे उनमें सिर्फ अपने ही बारे में सोचने, कहने और खुद को ही सराहने की प्रवृत्ति बहुत अधिक बढ़ी है। यह उनकी मानसिक स्थिति के लिए अलार्म है।
विज्ञापन
इसी तरह 'पर्सेनालिटी और इंडिविजुअल डिफ्रेंसेज' जर्नल में प्रकाशित एक-दूसरे शोध में यह पाया गया कि आत्ममुग्ध प्रवृत्ति के लोग अपने रुटीन का सबसे अधिक समय फेसबुक और ट्विटर जैसी वेबसाइट्स पर बिताते हैं।
हफपोस्ट की ब्लॉगर व मनोवैज्ञानिक लीज़ा फायरस्टोन मानती हैं कि सोशल नेटविर्कंग वेबसाइट्स का यह बदलता स्वरूप इशारा है हमारी मानसिक स्थिति में आते बदलाव का। जिस तरह नई पीढ़ी आत्ममुग्धता की ओर बढ़ रही है, यह उसके व्यक्तित्व संबंधी कई बड़ी समस्याओं का कारण हो सकता है।