{"_id":"816d8bb1dd4b4bd4451b9d40186e327b","slug":"exposure-to-light-while-sleeping-can-make-you-fat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी रात को लाइट जलाकर तो नहीं सोती?","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
कहीं आप भी रात को लाइट जलाकर तो नहीं सोती?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 31 May 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो महिलाएं रात को सोते समय लाइट जलाकर रखती हैं, उनके मोटे होने की संभावना अधिक होती है। लंदन स्थित कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के विज्ञानियों ने नए शोध में यह दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञानियों का कहना है कि अगर रात को लाइट जली रहती है तो बॉडी मास इंडेक्स, कमर और कूल्हों का अनुपात, कमर और लंबाई का अनुपात और कमर का घेरा सभी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
शोध के दौरान शारीरिक श्रम, छोटे बच्चे और नींद की अवधि को ध्यान में रखा गया था। ब्रेस्ट कैंसर का कारण जानने के लिए यह शोध किया गया था। इसके लिए 40 साल से जमा 1,13,000 महिलाओं के आंकड़े इस्तेमाल किए गए।
विज्ञापन
शोध करने वाले प्रो. एंटनी स्वरलो का कहना है कि शरीर की क्रियाएं सोने, चलने और रोशनी से काफी हद तक तय होती हैं। रोशनी से मोटे होने का क्या कारण है इस पर अभी और शोध की दरकार है।