{"_id":"438712151f27806bafda50370aeea40b","slug":"exercises-can-boost-sound-sleep-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर करवटें बदलते हैं तो इस उपाय से मिलेगा आराम ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
रात भर करवटें बदलते हैं तो इस उपाय से मिलेगा आराम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारी रात करवटें बदलते बीत जाती है और आंखों में नींद का नामोनिशान नहीं होता। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका असरदार उपाय आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो सोने से 90 मिनट पहले अगर हाई इन्टेंसिटी की कसरत की जाए तो इससे नींद अच्छी आती है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सोने से पहले कसरत न केवल उनकी नींद बेहतर करती है बल्कि उन्हें तनाव और मानसिक सेहत से संबंधित कई रोगों से दूर करने में मददगार है।
विज्ञापन
सेंटर फॉर एफेक्टिव स्ट्रेस एंड स्लीप डिसॉर्डर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि सोने से 70 से 90 मिनट पहले कसरत करने पर शरीर से कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन का स्तर घटता है जिससे नींद अच्छी आती है।
विज्ञापन