फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   exercise can boost your performance for exam

परीक्षा में अच्छे नंबर चाहिए तो आजमाएं ये उपाय

Thu, 24 Oct 2013 11:35 AM IST
Updated Thu, 24 Oct 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
exercise can boost your performance for exam
एक नए अध्ययन के मुताबिक कसरत से किशोरों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है।
विज्ञापन


करीब पांच हज़ार बच्चों पर किए गए इस अध्ययन में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय की परीक्षा और कसरत के बीच में संबंध पाया गया।

पढ़ें, दिमाग तेज करने का सबसे आसान उपाय

अध्ययन के मुताबिक 17 मिनट तक कसरत करने पर लड़कों और 12 मिनट तक कसरत करने पर लड़कियों के प्रदर्शन में सुधार देखा गया।
विज्ञापन


डाइट जो आपके दिमाग को रखेगी तेज


स्ट्रैथक्लाइड और डूंडी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि कसरत के कारण विज्ञान विषय में लड़कियों का प्रदर्शन विशेषकर बेहतर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक इस अध्ययन से लिंग भेद के कारण कसरत का दिमाग पर अलग-अलग असर पड़ने का भी पता चलता है।

जिन बच्चों ने नियमित कसरत की, उन्होंने न केवल 11 साल की उम्र में बल्कि 13 और 16 साल की उम्र में भी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।

किशोरों को हर रोज़ एक घंटे तक शारीरिक गतिविधि करने का सुझाव दिया जाता है लेकिन अधिकतर किशोर इससे काफी कम कसरत करते हैं।

शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि अगर किशोर हर रोज 60 मिनट तक कसरत करते तो उनका प्रदर्शन कितना बेहतर होता।

उन्होंने दावा किया कि 15 मिनट तक कसरत करने के कारण किशोरों का प्रदर्शन एक चौथाई ग्रेड बेहतर हुआ। ऐसे में यह संभव है कि अगर किशोर हर रोज़ एक घंटे तक कसरत करते तो उनके प्रदर्शन में पूरे एक ग्रेड का सुधार होता।

अध्ययन करने वाले दल में शामिल डूंडी यूनिवर्सिटी के डॉ. जोइस बोथ ने कहा, ''शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ रहने के साथ-साथ अन्य चीज़ों के लिए भी ज़रूरी हैं। माता-पिता, नीति निर्माताओं और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए ये नतीज़े काफी मायने रखते हैं।''

ब्रिटेन के जर्नल स्पोर्ट्स मेडिसीन में छपे इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है कि इस बारे में आगे होने वाले अध्ययन के नतीज़ों से सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा नीति पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed