दफ्तर में ऐसे लोगों पर आप कभी नहीं कर सकते विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में कौन आपका सगा है और कौन नहीं, हाल में हुए शोध की मदद से आप पहचान सकते हैं।
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित शोध में यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया के शोधकर्ताओं की मानें तो जो कर्मचारी दफ्तर में खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं, आमतौर पर उनमें विश्वासघात की आशंका अधिक होती है।
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि न केवल खुद को अलग महसूस करने वाले बल्कि अलग हो जाने का ख्याल तक कर्मचारियों से गलत काम करवा सकता है।
क्यों होता है ऐसा?
शोधकर्ता मैरी मिशेल के अनुसार, ''हर व्यक्ति को सामाजिकता की आवश्यकता है। अगर कोई कर्मचारी खुद को टीम से अलग मानने लगता है और कमपनी के भले की फिक्र कम करता है। कई बार ऐसी स्थिति में वह दूसरों का भी नुकसान कर सकता है।''
उन्होंने माना कि वह आमतौर पर अधिक झूठ भी बोलता है जिसकी प्रमुखतः दो वजहें होती हैं - अपनी प्रतिद्वंदी को पीछे करना और खुद को विश्वसनीय साबित करना।
शोधकर्ताओं ने इसे मानव स्वभाव का हिस्सा माना है। यह शोध जर्नल ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।