अधिक शक्कर का सेवन दिमाग को दे सकता है खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने में अगर मीठा अधिक लेते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए भी खतरे की वजह हो सकती है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो अधक शक्कर के सेवन से न केवल मोटापा बढ़ता है बल्कि अवसाद, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं का भी रिस्क बढ़ता है।
अटलांटा की एमरॉय यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि शुगर में पाया जाने वाला फ्रक्टोस मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
उनका मानना है कि इसके अधिक सेवन से दिमाग की तनाव को लेकर प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है।
और भी हैं खतरे
पहले भी कुछ शोधों में फ्रक्टोस की अधिकता से हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, किडनी डैमेज, डायबिटीज और डिमेंशिया जैसे रोगों की आशंका जताई जा चुकी है। इस शोध में शोधकर्ताओं ने इसका संबंध हमारे व्यवहार से स्थापित किया है।
शोधकर्ता कॉन्सटेंस हैरल का मानना है कि फ्रक्टोस का मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे अधिक प्रबाव किशोरावस्था के समय पड़ता है।
उनके अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में के आधार पर डाइट और दिमाग के संबंध से जुड़ी नई जानकारी हासिल की है जिसकी मदद से किशोरों में पोषण संबंधी सुधार हो सकते हैं।''