ब्यूटी क्वीन को हुई अजीब बीमारी, वैक्यूम क्लीनर से साफ करती है शरीर
बिट्रेन के ट्रिमडन की रहने वाली 35 वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन केली वैटे को एक अजीब बीमारी हो गई है जिससे वह दिन में करीब चार घंटे वैक्यूम क्लीनर से अपने शरीर को साफ करने में लगी रहती है।
डेली मेल के अनुसार, इस समस्या के बारे में पीड़ित ब्यूटी क्वीन ने दावा किया है कि उसे ऑब्सेसिव कॉम्पल्सिव डिसॉर्डर (एक विशेष प्रकार की बीमारी) है जिससे उसे डर लगता रहता है कि उसके शरीर में विषाणु न चिपक जाएं। इसलिए वह वैक्यूम क्लीनर से अपने शरीर की सफाई करती रहती है।
इतना ही हनीं केली को विषाणुओं का भय इतना ज्यादा सताता रहता है कि वह अपने घर के कमरों को बार-बार वैक्यूम क्लीनर से साफ करती रहती है।
वाइरस से डर से छोड़ दी नौकरी
बताया जा रहा है कि एक दशक पहले केली की मानसिक बीमारी का इलाज हुआ था तब उसे कीटाणुओं और विषाणुओं को लेकर भय बना रहता है।
केली ने मीडिया को बताया है वह अपना घर वैक्यूम क्लीनर से साफ करने के बाद खुद को भी वैक्यूम क्लीनर से साफ करती हैं ताकि उनके विषाणु से कोई खतरा न रहे।
उन्होंने कहा कि अगर वह साफ कमरे के अंदर होती हैं तो उन्हें वैक्यूम करने की जरूरत नहीं होती लेकिन अगर वह कमरे से बाहर निकलती हैं तो उन्हें लगातार वैक्यूम से शरीर को साफ करते रहना पड़ता है।
इतना ही नहीं उन्हें अपना पूरा शरीर भी ढक कर रखना पड़ता है।