फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   entrepreneurs are more likely to depress

क्या आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं?

Mon, 26 Aug 2013 05:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
entrepreneurs are more likely to depress

अगर आप अपने दफ्तर के उबाऊ रुटीन और बॉस की फटकार से परेशान हो चुके हैं और कुछ नया यानी कुछ अपना शुरू करना चाहते हैं तो एक नजर हाल में हुए एक शोध के नतीजों पर जरूर डाल लें।

विज्ञापन


गैलप द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि जो लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करते हैं वे सामान्य लोगों की अपेक्षा छह प्रतिशत अधिक अवसाद में हो सकते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि किसी भी नए काम की शुरुआत में तनाव, घबराहट और अवसाद की समस्या अधिक होती है। इसकी पीछे उनकी महत्वाकांक्षा, स्ट्रेस और व्यवसाय के सफल होने की प्रबल इच्छा जैसी वजहें हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस शोध में अचरज वाली बात यह भी सामने आई कि नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोग दूसरों की अपेक्षा अपने खानपान और व्यायाम को लेकर अपेक्षाकृत अधिक सजग रहते हैं।

अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि वर्कआउट और हेल्दी डाइट के प्रति जागरूक होने के बाद भी नए उद्यमियों को अवसाद की समस्या कैसे हो सकती है तो इसका भी जवाब है।

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज ने अपने एक शोध के आधार पर यह माना है अगर आप किसी भी प्रकार के तनाव से ग्रस्त हैं तो कसरत से आपको फायदा नहीं मिल सकता है। दरअसल, तनाव के दौरान मांसपेशियों की जकड़न नहीं खुल पाती है जिससे कसरत के बाद भी उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है।


शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि नए उद्यमियों को अवसाद का रिस्क अधिक जरूर होता है लेकिन सेहतमंद जीवनशैली और बहुत अधिक तनाव न लेने का प्रयास करें तो इससे उबरना मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed