{"_id":"d5554c2b3d34995552e468afd9aa7c1c","slug":"emotions-like-love-give-body-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए रजाई, प्यार और सर्दी का कनेक्शन","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
जानिए रजाई, प्यार और सर्दी का कनेक्शन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं प्यार में किसी की नींद उड़ती है तो किसी का चैन लेकिन कुछ वैज्ञानिकों ने प्यार के एहसास को लेकर नई जानकारी खोज निकाली है।
विज्ञापन
पढ़ें - तो इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती हैं महिलाएं
फिनलैंड की आल्टो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि हमारी भावनाएं हमारे शरीर में अलग-अलग तरह के एहसास पैदा करती हैं। मसलन, प्यार में गर्माहट और खुशी का एहसास होता है जबकि घबराहट के दौरान सीने में दर्द का एहसास अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्तां ने ताइवान, स्वीडन और फिनलैंड के करीब 700 प्रतिभागियों पर अध्ययन किया और उनकी भावनाओं के आधार पर उनके शरीर में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी इकट्टा की है।
विज्ञापन
शोधकर्ता लॉरी न्यूमेनमा के अनुसार, ''भावनात्मक परिवर्तन हमारे शरीर और मस्तिष्क में अलग-अलग तरह के एहसास पैदा करते हैं। कई बार यह हमारे शरीर के लिए किसी बड़े खतरे का संकेत होते हैं या फिर ये हमें किसी बदलाव के लिए तैयार करते हैं।''
यह शोध प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है।