फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   eating mushrooms boost immunity

रोज मशरूम खाने का यह फायदा जरूर जानना चाहेंगे आप

Tue, 21 Apr 2015 04:52 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
eating mushrooms boost immunity

हाल में हुए शोध की मानें तो नियमित तौर पर मशरूम का सेवन सेहत से जुड़े बड़े फायदे की वजह हो सकता है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि रोज एक मुट्ठी मशरूम को पकाकर खाने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार मशरूम में गामा डेल्टा टी सेल्स को सक्रिय रखने वाले तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जिससे शरीर को मजबूत बनाने में और रोगों से दूर रखने में मदद मिलती है।

इतना ही नहीं, शोध में यह भी माना गया है कि मशरूम के सेवन से प्रोटीन की क्षतिपूर्ति संभव हो सकती है।

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं ये तत्व

eating mushrooms boost immunity

शोधकर्ताओं का मानना है क‌ि डाइट में फाइबर, चाय और प्रोबायोटिक्स युक्त डाइट के सेवन से प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

शोध के दौरान अच्छी प्रतिरोधी क्षमता वाले लोगों की डाइट पर अध्ययन किया गया। इसके बाद प्रत‌िभागयिों को प्रतिदिन मशरूम का सेवन कराया गया और उनकी प्रतिरोधी क्षमता की जांच की गई है। इस दौरान उन्हें दूसरी एंटीऑक्सीडेंट युक्त डाइट का सेवन नहीं करने द‌िया गया।

यह शोध अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed