वजन घटाना चाहते हैं तो रोज खाएं यह फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप वजन घटाने की चाहत रखते हैं तो साल भर में बिना कसरत के वजन घटाने का असरदार उपाय जान लें।
डेलीमेल वेबसाइट प्रकाशित लॉफबोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो बेर (बेरी) प्रजाति के फलों के सेवन से वजन तेजी से घटाया जा सकता है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि फलों के सेवन से कैलोरी बर्न होती है और ये वजन घटाने के लिहाज से बेहतरीन फल माने जाते हैं।
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि इनके सेवन से बिना कसरत किए भी महीने में एक पाउंड वजन कम किया जा सकता है।
कितना सेवन रोज करें
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि पूरी डाइट के 30 प्रतिशत हिस्से में अगर बेरी प्रजाति के फल खाएं तो वजन घटाने में आसानी होती है।
शोध में माना गगया के कि हर मौसम के हिसाब से बेर खाना ही फायदेमंद है। शोधकर्ता डॉ. लेविस जेम्स के अनुसार, "हमने अपने शोध में पाया कि दोपहर में भरपूर
मात्रा में बेरी खाने से रात में कैलोरी की मात्रा हम कम लेते हैं जिससे वजन घटाने में आसानी होती है।" हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए डाइट पर कंट्रोल के साथ-साथ व्यायाम भी जरूरी है और इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता है।