{"_id":"f2891188-3f67-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"eat-tomatoes-to-get-rid-of-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर खाएं, अवसाद दूर भगाएं","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
टमाटर खाएं, अवसाद दूर भगाएं
लंदन/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन सी से भरपूर टमाटर हर सब्जी को जायकेदार बनाता है, यह तो सब जानते हैं लेकिन एक नए अध्ययन में इसके एक अन्य गुण का पता चला है कि यह अवसाद से दूर रखने में सहायक है।
विज्ञापन
अनुसंधानकर्ताओं ने इसके लिए 70 अथवा उससे अधिक उम्र के करीब 1000 पुरुष और महिलाओं के भोजन की आदत और उनके मानसिक स्वास्थ्य का विश्लेषण किया।
डेली मेल के अनुसार उन्होंने पाया कि जो लोग एक हफ्ते में दो से छह बार टमाटर खाते हैं, उन्हें उन लोगों की तुलना में अवसाद से पीड़ित होने का खतरा 46 प्रतिशत कम होता है जो हफ्ते में केवल एक बार टमाटर खाते हैं अथवा नहीं खाते। चीन और जापान के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किये गये अध्ययन में पाया गया कि अन्य फलों और सब्जियों के सेवन से यह लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन