फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   easy tips to get rid of fatigue

चुटकियों में थकान दूर भगाएंगे ये 5 आसान उपाय

Fri, 18 Jul 2014 12:07 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
easy tips to get rid of fatigue

दिन भर की भागदौड़ और तनाव की वजह से थकावट महसूस तो हर किसी को होती है। लेकिन कई लोगों को पूरे शरीर में दर्द की शिकायत भी रहती है। दर्द को कम करने के लिए कुछ लोग तो पेनकिलर भी ले लेते हैं।

विज्ञापन


दर्दनाशक दवाइयां तुरंत आराम तो देती हैं, पर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप चाहती हैं बिना किसी दवा के ही दर्द को दूर भगाना, तो इन घरेलू उपायों को आजमाएं।
विज्ञापन


ग्रीन टी

easy tips to get rid of fatigue

थकावट को दूर करने के लिए एक कप ग्रीन टी लें। नियमित इसे पीने से वजन कंट्रोल में तो रहता ही है, मसल्स पेन में भी काफी आराम मिलता है।

गाजर का जूस

easy tips to get rid of fatigue

गाजर का जूस और उतनी की मात्रा में नींबू का रस, दोनों को मिक्स करें। इस मिश्रण को रोजाना एक चम्मच लें। इससे बॉडी पेन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

अदरक की चाय

easy tips to get rid of fatigue

ताजगी के लिए अदरक की चाय कई बार पी चुकी होंगी, तो क्यों न इसे नेचुरल पेनकिलर के तौर पर भी इस्तेमाल करें। अदरक की चाय या तुलसी के काढ़े में इसे मिलाकर पिएं, हर तरह से यह आपको फायदा ही पहुंचाएगा।

इससे पाचन शक्ति मजबूत रहती है और ऑर्थराइटिस में भी आराम मिलता है।

सौंफ

easy tips to get rid of fatigue

अब बात करते हैं सौंफ की। किसी पकवान में स्वाद डालने की बात हो या सांसों को ताजगी देने की, सौंफ का यूज ही प्रायः हर किचन में होता है। सौंफ खाने से पेट साफ रहता है और आप खुद को तरोताजा महसूस करती हैं।

अजवाइन

easy tips to get rid of fatigue

अजवाइन के पत्ते भी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये शरीर की टूट-फूट की मरम्मत करने और जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed