ऑफिस का तनाव घर लाते हैं तो पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप अपने ऑफिस का दिन भर का तनाव रोज घर ले आते हैं? या फिर घर पहुंचने के बाद भी अगले दिन ऑफिस की चिंता आपको सताती है और इसका प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ रहा है?
अगर ऐसा है तो इस समस्या से निपटने का आसाम तरीका आप जरूर जानना चाहेंगे। एकेडमी ऑफ जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो ऑफिस से निकलने के 15 मिनट पहले अगर आप रोज अपने दिन भर के काम और अगले दिन के प्लान के बारे में सोचें या प्लान बना लें तो घर पर ऑफिस का बिल्कुल तनाव नहीं होगा।
दफ्तर में तनाव दूर भगाने के आसान उपाय
वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग रोज दफ्तर छओड़ने से पहले अपने काम का आंकलन और अगले दिन की योजना बना लेते हैं वे अपेक्षाकृत अधिक स्वस्थ और तनावमुक्त रहते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा की शोधकर्ता मेलिसा कॉर्न के अनुसार, ''सकारात्मक रवैया तनाव दूर करता है यह किसी से छिपा नहीं है लेकिन आजकल के व्यस्त रुटीन में सकारात्मक होना ही मुश्किल है। ऐसे में समय का थोड़ा सा प्रबंधन भी आपके तनाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है।''
क्या आप दफ्तर में देर तक काम करते हैं?
अगर आप भी रोज दफ्तर का तनाव घर पर लाते हैं, तो इस उपाय को इपने रुटीन का हिस्सा बनाएं फर्क खुद महसूस करेंगे।