{"_id":"42b0803da8b0c73947498655e72421f3","slug":"easy-five-minute-exercise-for-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद नहीं आती है तो आजमाएं ये आसान उपाय","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
नींद नहीं आती है तो आजमाएं ये आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर के तनाव और थकान के बावजूद भी अगर बिस्तर पर सारी रात आप करवटें ही बदलते रह जाते हैं और आंखों में नींद नहीं होती, तो जनाब ये प्यार में पड़ने के लक्षण नहीं हैं बल्कि सेहत संबंधी कई रोगों का इशारा है।
विज्ञापन
ऐसे में अगर आप नींद न आने से परेशान हैं तो इससे निपटने का एक बेहद आसान उपाय है जो महज पांच मिनट के भीतर सोने में आपकी मदद करेंगे।
जर्नल ऑफ एप्लाइड सोशल साइकोलॉजी के शोध की मानें तो सोने से पहले 'आराम', 'चैन' और 'राहत' जैसे शब्द दिमाग का तनाव कम करते हैं और सोने में मदद करते हैं।
अच्छी नींद चाहिए तो इन आदतों को बदलें
विज्ञापन
शोध के दौरान प्रतिभागियों को पांच मिनट तक इन शब्दों को लिखने, पढ़ने व इस बारे में सोचने के लिए कहा गया। इसमें पाया गया कि प्रतिभागियों की नीद की समस्या में 47 प्रतिशत आराम पहुंचा। इस दौरान इन प्रतिभागियों के हृदय की गति भी मापी गई।
विज्ञापन
शोधकर्ता मित्सुरू शिमिज़ू के अनुसार, इन शब्दों को पढ़ने और सोचने से मस्तिष्क का फोकस आराम के प्रति बढ़ता है जिससे सोने में आसानी होती है। वह बताते हैं, ''अगर आप यह छोटी सी एक्सरसाइज आजमाना चाहते हैं तो इन शब्दों को सोने से पहले एक कागज पर लिखें और फिर पढ़ें। हो सकें तो इस बारे में सोचें और इस दौरान आपको नींद आ जाएगी।''
अब अगर आपको नींद न आने से खींझ होती है तो इस आसान ट्रिक को जरूर आजमाएं।