{"_id":"7ce0c6c073d803bf8762071a7646f5e5","slug":"drinking-tea-thrice-a-day-cut-diabetes-risk-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में तीन बार चाय पीने का बड़ा है यह फायदा ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दिन में तीन बार चाय पीने का बड़ा है यह फायदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
अगर आप चाय के शौकीन हैं तो दिन में तीन कप चाय पीना शुरू कर दें। हाल में हुए शोध में दिन में तीन कप चाय (भले ही दूध वाली चाय ही क्यों न हो) पीने का बड़ा फायदा पता चला है।
विज्ञापन
फ्रैर्मिंघम स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि दिन में तीन कप चाय का सेवन ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करता है और डायबिटीज का रिस्क कम करता है।
विज्ञापन
काली चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक तत्व रक्त में ग्लूकोज को नियंत्रित करने के लिहाज से फायदेमंद है। इतना ही नहीं, अगर चाय में दूध भी मिलाया जाए तो भी इसके ये गुण बरकरार रहते हैं।
विज्ञापन
शोध के दौरान अमेरिका और जापान के वैज्ञानिकों ने काली चाय के तत्वों का प्रयोगशाला में परीक्षण किया है।
शोधकर्ता लीजा स्ट्रीगल ने अपने अध्ययन में माना है कि गुनगुने पानी में चाय मिलाने पर उससे निकलने वाले तत्व ग्लूकोज को कम करने में मदद करते हैं।