पति नहीं अब ट्रायल रूम बताएगा किसमें जचेंगी आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप अपने लुक को लेकर चिंतित रहते हैं? क्या आप पार्टनर से अक्सर पूछते रहते हैं कि आप पर कौन सा कपड़ा खिल रहा है कौन सा नहीं?
अगर हां तो अब आपको चिंता करने और पार्टनर के भरोसे रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, अब आप मुश्किलें चुटकियों में हल होंगी। जानिए कैसे?
कैसे काम करेगा डिजिटल ट्रायल रूम
अब एक ऐसा डिजिटल ट्रायल रूम बनाया गया है जो कि बताएगा आपके ऊपर कौन सा कपड़ा, किस रंग का कितना खिलता है।
ट्रायल रूम में लगे शीशे की मदद ये आपकी परेशानी हल होगी। जल्द ही ये डीजिटल शीशे बतायेगें कि आप क्या अंदर लेकर आएं क्या नहीं। साथ ही आपको ये और नये विकल्प की जानकारी भी देगें।
दरअसल, विक्रेता ये मानने लगे है कि हर एक ग्राहक का ध्यान खींचना बहुत जरुरी है। ऐसे में डिजिटल ट्रायल रूम इस काम में बहुत कारगर साबित होने वाली है।
ये तकनीक लोगों के फैशन रुझान और ट्रेंड को ध्यान में रखकर ऑनलाइन फैशन के जवाब में लाई गई है।
इस तकनीक के जरिए आप एक ही ड्रेस को अलग-अलग रंगों में बार बार ट्राई किए बिना ही सारे रंगो में से कौन सा आप पर जंचेगा। इस बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे।
देखें वीडियो, कैसे काम करेगा डिजिटल ट्रायल रूम