{"_id":"d3093843bb3e7c0c9a18ec794a39adc8","slug":"different-types-of-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्वाद के अनुसार हैं नमक के ये प्रकार","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
अलग-अलग स्वाद के अनुसार हैं नमक के ये प्रकार
कविता तिवारी
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंधा और काला नमक से लेकर साधारण नमक के बारे में तो आप जानते ही होंगे, पर इसके अलावा और भी कई तरह के नमक हैं, जो अब अलग अंदाज में भोजन का हिस्सा बन रहे हैं। आइए जानें नमक के कुछ और प्रकारों के बारे में।
विज्ञापन
पढ़ें - सब्जियों को ताजा रखने का आसान उपाय
विज्ञापन
परफेक्ट टेस्ट के लिए कोसर साल्ट
कोसर सॉल्ट शीघ्र घुलने वाला सॉल्ट है, जिसका इस्तेमाल खाना पकाने में होता है। इसलिए रेस्टोरेंट वगैरह में शेफ इस नमक को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। खासकर रोस्टेड आइटम्स में। इसको बनाने में किसी भी प्रकार के केमिकल्स का प्रयोग नहीं किया जाता। यह बड़ी ही आसानी से मुंह में घुल जाता है। इसलिए यह स्वाद में एकदम परफेक्ट टेस्ट देता है।
विज्ञापन
फ्लेक्ड सी साल्ट
इस नमक का स्वाद पूर्ण रूप से खारा नमकीन होता है। इसमें कई प्रकार के खनिज पदार्थ होते हैं, जो लाभदायक होते हैं। साथ ही इसका प्रयोग खाने में एक नया स्वाद पैदा कर देता है। इसका प्रयोग मुख्यतौर पर रेशेदार खाने जैसे सलाद और सब्जियों को उबालने
या फिश आदि को उबालने में किया जाता है। यह सूप, कुकीज, पॉपकॉर्न, पास्ता आदि के टेस्ट को और अधिक बढ़ा देता है। इस नमक का प्रयोग आइसक्रीम के लिए भी किया जाता है। लेकिन इसका प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए।
अचार के लिए पिक्लिंग साल्ट
यह समुद्री नमक होता है, जिस कारण इसमें आयोडीन की मात्रा भरपूर होती है। यह अचार के प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है। इसलिए इस नमक का प्रयोग मुख्य रूप से अचार बनाने में किया जाता है।
मीठा-मीठा नमक
सायप्रस साल्ट यह नमक स्वाद में हल्का मीठा होता है। यह पिरामिडनुमा आकार के क्रिस्टल के रूप में पाया जाता है। मुख्यतः बेकरी प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग होता है। इसके अलावा सलाद की गार्निशिंग के लिए भी इसका यूज होता है। आजकल कई होटल्स तथा रेस्त्रां में सब्जियों के फ्लेवर वाले नमक का उपयोग किया जा रहा है।
रॉक साल्ट
इस नमक का प्रयोग आइसक्रीम बनाने में किया जाता है और इसी के साथ यह नमक उस आइसक्रीम की शेप को बनाए रखने में मदद करता है। अर्थात् उसे पिघलने नहीं देती।
सर्दियों के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में इसका प्रयोग रास्तों में जमी हुई बर्फ को पिघलाकर हटाने में किया जाता है। इसका प्रयोग सीधे तौर पर खाने में नहीं किया जाता है, क्योंकि यह सुरंग आदि में पैदा होता है। इसलिए इसको प्रयोग में लाने से पहले रिफाइंड किया जाता है।