फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet to get rid of dandruff

डैंड्रफ से चाहिए छुटकारा तो डाइट में इन्हें जरूर लें

Sat, 11 Jan 2014 12:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
diet to get rid of dandruff

क्या आप बालों में डैंड्रफ से इतने परेशान हैं कि इससे छुटकारे के लिए तमाम तरह के महंगे और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स पर खर्च करके हार मान चुके हैं? अगर ऐसा है तो अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव करके जरूर देखें।

विज्ञापन


डाइट में इन चीजों का सेवन करने से आप पूरी ठंड बालों में डैंड्रफ की समस्या से दूर रहेंगे।

काबुली चना

diet to get rid of dandruff

काबुली चने सिर्फ छोले या सलाद के तौर पर आपके मुंह में पानी ही नहीं लाते हैं बल्कि डैंड्रफ हटाने में भी मददगार हैं। इनमें मौजूद विटामिन बी6 (पायरिडॉक्साइन) और जिंक डैंड्रफ दूर करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदरक

diet to get rid of dandruff

कई बार डैंड्रफ की वजह पेट की गड़बड़ी भी होती है। ऐसे में अदरक का सेवन पेट ठीक रखता है और इसमें डैंड्रफ से लड़ने के लिए एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं।


विज्ञापन

लहसुन

diet to get rid of dandruff

लहसुन में ‌एलिसिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो प्राकृतिक एंटीफंगल का काम करता है। डाइट में लहसुन का अधिक सेवन करने से डैंड्रफ से बचाव होता है।

बहुत अधिक रूसी की दशा में आप इसके पेस्ट से सिर की मसाज करके भी डैंड्रफ से छुटाकारा पा सकते हैं।


सूरजमुखी के बीज

diet to get rid of dandruff
सूरजमुखी के बीज में विटामिन बी6 और जिंक अच्छी मात्रा में होते हैं। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखते हैं और सीबम के निर्माण को नियंत्रित करते हैं जिससे सिर की त्वचा पर डैंड्रफ नहीं होती है।

केला

diet to get rid of dandruff

केले में विटामिन बी6, ए, सी और ई, मिनिरल्स और जिंक जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं? ये न सिर्फ बालों से डैंड्रफ दूर करते हैं बल्कि बालों को मजबूत भी बनाते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed