वजन घटाने के इरादे पर पानी फेर देंगी ये 5 डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है और न चाहते हुए भी हर समय कुछ खाने की इच्छा होती है तो कसूर आपकी डाइट का भी हो सकता है।
जानिए ऐसी 5 डाइट के बारे में जो पेट भरने के बाद भी आपकी भूख बढ़ाती हैं और वजन घटाने के मंसूबों पर पानी फेर सकती है।
ब्रेड
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के 2013 के शोध की मानें ब्रेड में फ्रक्टोस सिरप की मात्रा अधिक होती है जो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ाता है।
इससे न सिर्फ अधिक भूख लगती है ब्लकि दिमाग को हमेशा इसके सेवन की लत भी लग सकती है।
चाइनीज नूडल्स
चाइनीज नूडल्स में इस्तेमाल किया जाने वाला तत्व एमएसजी यानी मोनो सोडियम ग्लूमेट जिस तरह खाने का स्वाद बढ़ाता है यह क्रेविंग भी बढ़ाता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि एमएसजी युक्त डाइट के सेवन के 30 मिनट के भीतर ही भूख लगती है और खाते रहने की लत लग सकती है।
प्रोटीन शेक
प्रोटीन शेक में अक्सर दूध और पानी को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है जिससे कैलोरी अधिक न हो।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के शोध की मानें तो जो लोग प्रोटीन शेक के बजाय गाढ़ा दूध अधिक पीते हैं वे अधिक संतुष्ट होते हैं और उन्हें भूख कम लगती है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का कड़वा स्वाद अगर आपको भाता है तो जान लें कि यह नशे की तरह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।
इसका कड़वा स्वाद खाते वक्त भले ही आपको भाए लेकिन खाने के बाद मीठा खाने की आपकी इच्छा को और बढ़ा सकता है।
एल्कोहल
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि आप कितना ड्रिंक करते हैं उसका काफी हद तक आपकी भूख से संबंध है।
इस शोध में यह भी माना गया है कि सामान्य रूप से भी एक दिन में ड्रिंक करने पर हम डाइट में 433 अतिरिक्त कैलोरी का सेवन कर लेते हैं।