फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet that can give body odor

तन की दुर्गंध से हैं परेशान, वजह हो सकती हैं ये 5 डाइट

Wed, 25 Jun 2014 04:01 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
diet that can give body odor

क्या आपके पसीने की दुर्गंध अक्सर आपको शर्मिंदा करती है? आप कितना भी डियोड्रेंट लगाएं, फायदा मिलता ही नहीं?

विज्ञापन


आपने कसरत भी नहीं की, अधिक मेहनत भी नहीं की और फिर भी आपके शरीर से दुर्गंध आती है तो इसकी वजह कुछ ऐसी डाइट भी होती हैं जो आपको तन की दुर्गंध दे सकती हैं।

मीट

diet that can give body odor

मांसाहार के मामले में रेड मीट का अधिक सेवन आपको पसीने की बदबू देने की बड़ी वजह हो सकता है। चेक रिप‌ब्लिक के 2006 के शोध में यह बात मानी गई है। इसमें मौजूद फैट्स और कोलेस्ट्रॉल की अधिकता एक वजह हो सकती है।

अगर आप मांसाहार लेते ही हैं तो रेड मीट के बजाय समुद्री भोजन या व्हाइट मीट बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज मसाला और जीरा

diet that can give body odor

स्पाइसी भोजन आपकी कमजोरी है तो यह भी आपके लिए पसीने की बदबू की वजह हो सकता है। कई शोधों में माना जा चुका है कि कढ़ी पत्ता और जीरे का अरोमा खाने को भले ही अच्छी महक दे लेकिन इसके अधिक सेवन से पसीने से दुर्गंध हो सकती है।

विज्ञापन

लहसुन

diet that can give body odor

लहसुन में एलिसिन नामक तत्व है जो पसीने से बदबू की वजह हो सकता है। खाने के बाद एलिसिन सबसे तेजी से टूटता है जिससे बैक्टीर‌िया पसीने में दुर्गंध पैदा करते हैं।

डेयरी उत्पाद

diet that can give body odor

दूध और दूध से बने उत्पाद सांसों में दुर्गंध की वजह हो सकते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन को जब पेट में बैक्टीरिया तोड़ते हैं तो उनसे हाइड्रोजन सल्फाइड जैसे सल्फर तत्व निकलते हैं और सांसों में बदबू की वजह होते हैं।

गोभी

diet that can give body odor

पत्ताबंद गोभी व फूल गोभी जैसी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से शरीर के टॉक्सिन्स निकलते हैं जिसने पसीने से दुर्गंध आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed