फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet that can cure headache

सिरदर्द से परेशान हैं तो इन 5 डाइट से मिलेगा आराम

Sat, 01 Mar 2014 08:26 AM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
diet that can cure headache

अगर आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं और बार-बार पेनकिलर नहीं लेना चाहते हैं तो डाइट में इन पांच चीजों को शामिल करने से आपको आराम मिल सकता है।

विज्ञापन


जानिए विभिन्न शोधों के आधार पर पांच तरह की डाइट के बारे में जो सिरदर्द से आराम दिलाने में आपके लिए मददगार हो सकती है।

पालक

diet that can cure headache

पालक में रिबोफ्लेवन नामक विटामिन बी अच्छी मात्रा में मौजूद है जो सिरदर्द या माइग्रेन के दर्द से आराम दिलाने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछली

diet that can cure headache

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो दर्द में आराम पहुंचाने में मददगार हो सकता है। डाइट में इसके अधिक सेवन से सिरदर्द की समस्या से आराम मिल सकता है।

विज्ञापन

आलू

diet that can cure headache

आलू में अच्छी मात्रा में मिनिरल्स होते हैं जो प्राकृतिक तौर पर पेनकिलर से कम नहीं होते हैं। आलू में पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होता है जो सिरदर्द से आराम दिलाने में मददगार हो सकता है।

कॉफी

diet that can cure headache

कॉफी का एक कप न सिर्फ आपका मूड ताजा कर देता है बल्कि सिरदर्द में भी ाराम पहुंचाता है। कॉफी में मौजूद कैफीन सिरदर्द से आराम पहुंचाने में मददगार है। हां, बहुत अधिक कॉफी का सेवन शरीर में डीहाइड्रेशन भी कर सकता है जिससे सिरदर्द और बढ़ सकता है।

बादाम

diet that can cure headache

बादाम में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद है जो माइग्रेन के दर्द में भी काफी आराम पहुंचाता है। न्यूरल ट्रांस्मिशन जर्नल के शोध की मानें माइग्रेन के तेज दर्द में आराम पहुंचाने के लिए बादाम का सेवन बहुत उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed