फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet soda harms on different body parts

फर्टिलिटी से लेकर मोटापे तक, 'डाइट' सोडा के हैं 7 नुकसान

Tue, 10 Jun 2014 09:31 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
diet soda harms on different body parts

कोल्ड ड्रिंक में कैलोरी अधिक है, अगर यह सोचकर आप धड़ल्ले से 'डाइट' ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो जान लें कि इनके भी साइड एफेक्ट्स कम नहीं हैं।

विज्ञापन


प्रिवेंशन वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो 'डाइट' सोडा का नुकसान शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग है। 'डाइट' सोडा का अत्याधिक सेवन फर्टिलिटी से लेकर मोटापे तक, इन सात मुसीबतों का आमंत्रण हो सकता है।
विज्ञापन


मूड बनाता नहीं, बिगाड़ता है

diet soda harms on different body parts

प्रतिदिन डाइट सोडा के चार कैन का सेवन करने वाले लोगों को अवसाद व तनाव का रिस्क दूसरों की अपेक्षा 30 प्रतिशत अधिक होता है।

दांतों को नुकसान

diet soda harms on different body parts

दिन में तीन से अधिक ग्लास डाइट सोडा पीने वाले लोगों को दांतों में सड़न की समस्या अधिक होती है। इससे एसिडिटी का स्तर बढ़ता है जो सबसे पहले मुंह की सेहत के लिए खतरा है।

विज्ञापन

फर्टिलिटी घटाता है

diet soda harms on different body parts

अधिकतर डाइट सोडा ड्रिंक्स का सेवन कैन व बोतलों से ही हम करते हैं। इसमें इस्तेमाल होने वाला बीपीए नामक केमिकल सेक्स हार्मोन कम करने और फर्टिलिटी घटाने का कारण हो सकता है।

वजन बढ़ाता है

diet soda harms on different body parts

डाइट सोडा में कैलोरी भले ही कम हो लेकिन इसके सेवन के बाद अधिक कैलोरी लेने की इच्छा तीव्र होती है। शोध की मानें तो प्रतिदिन इसका सेवन करने वाले लोगों को मोटापे का रिस्क 41 प्रतिशत अधिक होता है।

दिल के लिए खतरनाक

diet soda harms on different body parts

2012 के एक शोध की मानें को प्रतिदिन डाइट सोडा का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा दूसरों की अपेक्षा 43 प्रतिशत अधिक होता है।

किडनी के लिए रिस्की

diet soda harms on different body parts

प्रतिदिन दो डाइट सोडा का सेवन करने वाले लोगों को किडनी संबंधी रोगों का रिस्क दोगुना होता है। इस शोध में करीब 30,000 महिलाओं पर अध्ययन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed