मोटापा कम करना है तो डाइट में करें यह बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापा का सामना करने के लिए कौन सा खानपान सबसे अच्छा है?
डॉक्टरों की मानें तो भूमध्यसागर के आसपास के देशों में जिस तरह का खाना लोग खाते हैं वो मोटापे कम करने में सबसे कारगर होता है।
अब आप पूछेंगे वहां लोग क्या खाते हैं तो इन देशों के (तुर्की, ग्रीस, इटली का कुछ हिस्सा) भोजन में फल, सब्ज़ियों और जैतून की बहुतायत होती है।
पोस्टग्रैजुएट मेडिकल जर्नल में लिखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि भूमध्यसागरीय भोजन से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।
इतना ही नहीं डॉक्टर कहते हैं कि यह भोजन खान पान के उन तौर तरीकों से भी बेहतर है जिसमें कम वसा वाले भोजन की सिफारिश की जाती है।
पोषक भोजन के फ़ायदे
जर्नल में कहा गया है कि कैसा खाना खाया जाए ये महत्वपूर्ण है न कि क्रैश डाइटिंग यानी अचानक पूरा खान पान बदल देना।
इस लेख के प्रमुख शोधकर्ता डॉ असीम मल्होत्रा हैं जिनका कहना है कि भूमध्यसागरीय भोजन के बेहतर होने के वैज्ञानिक सबूत बहुतायत में मौजूद हैं।
वो कहते हैं, "ज़रुरी ये है कि हम लोगों से कहें कि वो पोषक तत्वों वाला भोजन खाएँ।’’
लेख में ये भी कहा गया है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद अगर कोई भूमध्यसागरीय भोजन अपनाता है तो ये खाना कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में तीन गुना अधिक प्रभावशाली होता है।