फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet for sharpen brain

तेज दिमाग चाहिए तो डाइट में यह बदलाव करना न भूलें

Sat, 27 Sep 2014 12:43 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
diet for sharpen brain

तेज दिमाग की चाहत रखते हैं तो अपने खानपान में एक बदलाव जरूर करें। हाल में हुए शोध में माना गया है कि दिन में पांच बार फल और सब्जियां खाने वाले लोगों का दिमाग अधिक तेज होता है और उन्हें मानसिक समस्या कम होती है।

विज्ञापन


डेलीमेल पर प्रकाशित शोध की मानें तो दिन में पांच बार फलों और सब्जियों का सेवन मानसिक सेहत को 33 प्रतिशत अधिक सेहतमंद बनाए रखता है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के वार्विक यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है।

ये हैं फायदे

diet for sharpen brain

शोध के दौरान दिन में पांच बार फल और ‌सब्जियों के सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है।

उन्होंने पाया कि खानपान में इस बदलाव के कारण न केवल दिमाग अधिक सक्रिय हुआ बल्कि लोगों में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और खुशहाली का स्तर अधिक हो गया।

इसके अलावा, दिन में पांच बार फलों और सब्जियों का सेवन करने वाले लोगों को मोटापा, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, गठिया, दिल के रोग, दमा, स्ट्रोक और कैंसर जैसे रोगों का खतरा भी कम होता है।

यह शोध बीएमजे ओपन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed