{"_id":"645991cd247b4ef4f040143567606cb1","slug":"day-dreaming-can-boost-your-brain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में सपने देखने का एक फायदा ये भी है जनाब","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दिन में सपने देखने का एक फायदा ये भी है जनाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में सपने देखने वालों की सोच का कोई कितना ही मजाक क्यों न बनाए लेकिन अगर आप वाकई दिन में सपने देखते हैं तो इसका फायदा आपकी सेहत को भी मिलेगा। हाल में एक शोध में पता चला है कि दिन में सपने देखने वाले लोगों की याददाश्त तेज होती है।
विज्ञापन
जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित शोध की मानें तो दिन में सपने देखने वाले लोगों की याददाश्त बेहतर होती है, एकाग्रता अधिक रहती है और मल्टीटास्किंग में आसानी होती है।
विज्ञापन
शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो समूह में बांटा गया। एक समूह बोरियत दूर करने के लिए ख्याली पुलाव बनाने वाले लोगों का था और दूसरा सामान्य। शोधकर्ताओं ने माना कि जो लोग दिन के खाली समय में यह सोचते हैं कि वह रात के खाने में क्या खास खाना चाहते हैं या फिर बोर होने पर किसी खास फिल्म या आउटिंग की योजना बनाते हैं, उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय रहता है जिससे उनकी मानसिक सेहत अच्छी रहती है।
विज्ञापन
इसके बाद शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को 18 से 65 छोटे-छोटे कार्य दिए गए जिसमें उनकी क्षमता और एकाग्रता का अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि दिन में सपने देखने वाले प्रतिभागी दूसरों की तुलना में अपने काम को अधिक प्रभावी तरीके से पूरा करते हैं।
इससे पहले भी दिन में सपने देखने की आदत को लेकर कई शोध हुए हैं और माना जा चुका है कि इससे रचनात्मकता और सकारात्मक रवैया बढ़ता है। अब अगर आप दिन में बोर हो रहे हैं तो खाली समय में कुछ ख्याली पुलाव ही पका लें।