फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   dark pimple can be a sign of skin cancer

मुंहासे को करते हैं अनदेखा, हो सकता है बड़ा खतरा

Wed, 21 May 2014 09:59 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
dark pimple can be a sign of skin cancer

लंबे समय से मुंहासा आपकी त्वचा पर बना है और आप इसे गंभीरता से नहीं ले रहें तो इस जानकारी के बाद गंभीरता से लेना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


आस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ डर्मोटॉलजिस्ट के शोध की मानें तो लंबे समय तक काले या गाढ़े लाल रंग के मुंहासे का बना रहना, त्वचा के कैंसर का इशारा हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने माना है कि इस प्रकार के मुंहासे वाले मेलेनोमा कैंसर से मृत्यु का रिस्क छह गुना अधिक होता है।

मुंहासे की तरह ही त्वचा संबंधी ऐसी कई समस्याएं हैं जो दिखने में तो बड़ी नहीं लगती हैं पर ये त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकती हैं।

त्वचा पर रैशेज, तिल या लच्छन (बर्थ मार्क्स) में होने वाले बदलावों को हल्के में न लें, ये आपके लिए त्वचा के कैंसर का इशारा भी हो सकते हैं।

बर्थ मार्क्स

dark pimple can be a sign of skin cancer

शरीर में लच्छन यानी बर्थ मार्क्स जन्मजात हैं और इससे कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जब इसका आकार बढ़ने लगे, रंग बदलने लगे, इस पर खुजली हो या खून निकले, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। यह त्वचा के कैंसर का शुरुआती दौर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिल

dark pimple can be a sign of skin cancer

‌त्वचा पर तिल होना बेहद सामान्य और यह सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। अगर इसका आकार बढ़ने लगे और यह अधिक गाढ़ा होने लगे तो यह त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकता है। तिल के आसपास की त्वचा का रंग बदले तो भी इसे हल्के में न लें।

विज्ञापन

धब्बे

dark pimple can be a sign of skin cancer

त्वचा पर अगर धब्बे चार हफ्तों से ज्यादा हों तो यह त्वचा के कैंसर का संकेत हो सकता है। इसमें जलन हो या खून बहे तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed