फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   dandruff preventive home remedies

बालों में रूसी से परेशान हैं तो ये उपाय हैं मददगार

Wed, 10 Sep 2014 08:16 AM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
dandruff preventive home remedies

बालों में रूसी की समस्या इस मौसम में जितनी आम है, उतना ही कठिन इससे पूरी तरह छुटकारा पाना। स्काल्प की त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े, जिसे हम रूसी कहते हैं, बालों से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का सबब हो सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इस समस्या की जटिलता के आधार पर इसके उपचार के विकल्प भी कई हैं।

बहुत अधिक रूखी व बहुत अधिक तैलीय त्वचा, बालों में फंगल संक्रमण, सफाई की कमी, त्वचा संबंधी रोग जैसे कई कारण होते हैं जिससे रूसी होने का रिस्क बढ़ता है।
विज्ञापन


मुंबई के कॉस्मेटिक सर्जरी एंड स्किन इंस्टिट्यूट के एमडी व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मोहन थॉमस से जानिए, इसके उपचार के प्रभावी उपायों के बारे में।

नींबू का इस्तेमाल करें

dandruff preventive home remedies

नींबू के गुण त्वचा की सफाई से लेकर वजन घटाने तक के लिए अहमियत रखते हैं। ऐसे में बालों में रूसी की समस्या से छुटकारे का भी यह कारगर और सुलभ उपाय है।

बाल गीले करके एक नींबू का रस स्काल्प पर अच्छी तरह लगाएं और पांच मिनट तक छोड़ दें। इसे पानी से साफ करें।

हफ्ते में दो बार स्काल्प पर नींबू लगाने से बालों में रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड अच्छा क्लींजर है।

मेथी

dandruff preventive home remedies

मेथी का सेवन शरीर की कई समस्याओं से लड़ने में मददगार है। मेथी दाना में प्रोटीन और अमीनो एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

मेथी दाना के सेवन से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं जिससे स्काल्प में रूसी नहीं होती। साथ ही इसमें लेसिथिन नामक रसायन होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार है।

मेथी के सेवन के अलावा, इसका पैक भी बना सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों से रूसी दूर होंगी बल्कि बालों की अच्छी कंडिशनिंग होगी।

विज्ञापन

बेकिंग सोडा व सिरका

dandruff preventive home remedies

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी रूसी दूर हो सकती है। इसका पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं व बालों की जड़ों में लगाएं। तीन मिनट बाद बाल धो लें।

बेकिंग सोडा बालों की गंदगी साफ करता है और केमिकल्स का असर खत्म करता है। हफ्ते में एक बार इसके इस्तेमाल से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं।

सिरके के इस्तेमाल से बी बालों से रूसी दूर की जा सकती है। आधा बाल्टी गुनगुने पानी में पांच मिलीलीटर सिरका ‌मिलाएं. अब शैंपू करें और बाल धोने के बाद सिरके वाले पानी से बाल साफ करें।

हफ्ते में दो बार इस मुस्खे को अपनाने से आराम मिलेगा।

एस्पिरिन और नीम

dandruff preventive home remedies

एस्पिरिन न केवल पेनकिलर के रूप में प्रभावी है बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। एक एस्पिरिन को पीस लें और शैंपू में मिलाकर बालों को इससे धोएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन बार दोहराएं।

अगर कुछ हर्बल ट्राइ करना चाहते हैं तो नीम भी रूसी दूर करने में मददगार है। आधा कम पानी नीम की चार प‌ित्तयां उबाल लें और रात भर छोड़ दें। बालों को इससे साफ करें और फिर शैंपू का इस्तेमाल करें।

हफ्ते में तीन बार कम से कम इसका इस्तेमाल करने से रूसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed