फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   cure depression through ayurveda

आयुर्वेद से दूर करें डिप्रेशन

Fri, 21 Sep 2012 05:06 PM IST
नई दिल्ली/प्रियंका पांडेय पाडलीकर
नई दिल्ली/प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Fri, 21 Sep 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
cure depression through ayurveda

बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में हम कब डिप्रेशन से घिर जाते हैं, खुद हमें ही पता नहीं पड़ पाता। अवसाद को जब हम एक रोग या समस्या के रूप में देखते हैं, तब हमारे लिए अवसाद से छुटकारा पाना एक बड़ी चुनौती हो जाता है। ऐसे में आयुर्वेद में अवसाद से छुटकारे के लिए प्रभावी उपचार संभव है, इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी।

विज्ञापन


क्या है अवसाद
इस बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सिक डॉ.आकाश परमार का मानना है कि आयुर्वेद में अवसाद को मानसिक रोग की श्रेणी में रखा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे बहुत अधिक तनाव, लंबे समय तक कोई रोग, कमजोरी, बहुत अधिक दवाओं का सेवन, वात दोष (मस्तिष्क एवं नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली) आदि।
विज्ञापन


आयुर्वेद में उपचार
आयुर्वेद में अवसाद से उपचार तीन बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है। पहली, अवसादग्रस्त व्यक्ति को उसकी शक्ति व क्षमताओं का बोध कराना, दूसरी- व्यक्ति जो देख या समझ रहा है वह असलियत में भी वही है या नहीं इसका बोध कराना और उसकी स्मृति को मजबूत बनाना जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़े और अवसाद दूर हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगर हैं ये औषधियां
डॉ. आकाश बताते हैं कि आयुर्वेद में अवसाद से उपचार के लिए कुछ औषधियों और ब्रेन टॉनिक्स को अगर किसी चिकित्सक के परामर्श से लिया जाए तो कम समय में इसे दूर करना संभव है। ब्राह्मी, मंडूक पुष्पि, स्वर्ण भस्म आदि से मस्तिष्क को बल मिलता है और मन को शांति। इनका उपयोग अवसाद के उपचार में किया जाता है।

खानपान में करें बदलाव
आयुर्वेद में अवसाद दूर करने के लिए खानपान में भी बदलाव करने पर बल दिया जाता है। डॉ. आकाश के अनुसार, 'रोगी को हल्का और सुपाच्य भोजन खाने चाहिए। दही और खट्टी चीजों से परहेज करना जरूरी है। इसके अलावा, मांसाहार, उड़द की दाल, चने आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।'

पंचकर्म और अवसाद
पंचकर्म से भी अवसाद के उपचार में सहायता मिलती है। शिरोधरा, शिरोबस्ती, शिरो अभ्यंग और नस्य जैसे पंचकर्म अवसाद से मुक्ति दिलाने में मददगार हैं लेकिन इन्हें किसी प्रशिक्षित विशेषज्ञ के परामर्श से करना ही ठीक है।


मसाज भी है लाभदायक
अवसाद से निजात के लिए आयुर्वेद में मसाज थेरेपी का भी सहारा लेते हैं। चंदनबला, लाच्छादि तेल, ब्राह्मि तेल, अश्वगंधा, बला तेल आदि से मसाज की सलाह दी जाती है जो तनाव दूर करते हैं और अवसाद से मुक्ति दिलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed