फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   crispy vegetables salt pepper recipe

क्रिस्पी वेजिटेबिल्स सॉल्ट एंड पेपर

Fri, 12 Oct 2012 03:46 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Fri, 12 Oct 2012 03:46 PM IST
विज्ञापन
crispy vegetables salt pepper recipe
तैयारी की अवधिः 20 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री

आधा कप बेबी कॉर्न, आधा कप दो टुकड़ों में कटे उबले हुए मशरूम, आधा कप उबली ब्रोकली के टुकड़े, आधा कप प्याज के टुकड़े, आधा कप हरी शिमला मिर्च के टुकड़े, आधा कप लाल शिमला मिर्च के टुकड़े।

बैटर के लिए
एक चौथाई कप छना हुआ आटा,  दो बड़ा चम्मच मक्के का आटा, दो बड़ा चम्मच चावल का आटा,  एक चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच सौंफ पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च का टुकड़ा, एक चम्मच कटा हुआ धनिया, नमक और मिर्च स्वादानुसार, चुटकी भर नारंगी रंग, पानी जरूरत के अनुसार, फ्राई करने के लिए तेल।
विज्ञापन


गार्निशिंग
हरे प्याज की गार्निश करें और स्वीट चिली सॉस के साथ परोसें।  

विधि
  • सभी सामग्रियों को मिक्सिंग बाउल में डाल लें और उसमें जरूरत भर पानी डाल कर बैटर बना लें।
  • गर्म कड़ाही में तेल को गर्म करें, बैटर में सब्जियां डालकर रखें और थोड़ी देर बाद सब्जियां निथार लें
  • सब्जियों को तब तक फ्राई करें जब तक वे सुनहरी व कुरकुरी न हो जाएं। तलने के बाद इन्हें सूखे कपड़ों पर निकाल लें।
  • अब कुरकुरी सब्जियों को प्लेट में व्यवस्थित कर लें, डिश को सजाने के लिए हरे प्याज की गार्निश करें और स्वीट चिली के साथ परोसें।
कोमल्स की टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद में बदलाव के लिए आप चाहें तो बेबी कॉर्न, मशरूम और ब्रोकली की जगह अस्पैरगस, फूलगोभी या ज़ूकीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed