{"_id":"60267b7a-e830-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"crispy-fish-cutlets-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस्पी फिश कटलेट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
क्रिस्पी फिश कटलेट
कोमल तनेजा
Updated Fri, 12 Oct 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन
मसाल तैयार करने का समयः10 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
350 ग्राम मछलियों की हड्डियां हटा लें, दो से तीन कटी हरी मिर्च, आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कप कसा हुआ गाजर, तीन चौथाई कप मैश किया उबला आलू, एक चम्मच कटा धनिया का पत्ता, एक चम्मच मक्के का आटा।
मेरिनेड
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच व्हाइट पेपर पाउडर, एक चौथाई चम्मच कुटे हुए काली मिर्च के दाने, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नींबू का रस, एक कच्चा अंडा कोट करने के लिए, डेढ़ कप सूखी ब्रेड का चूरा कोटिंग के लिए।
विज्ञापन
गार्निशिंग
उबले आलुओं से सजाकर टोमाटो कैचप के साथ परोसें।
विधि
- सबसे पहले मछली का कीमा अच्छी तरह से बना लें, अब उसे हरी मिर्च, प्याज, गाजर, आलू, धनिया पत्ता और मक्के के आटे के साथ एक बर्तन में मिक्स करें और फिर उसमें मसाला मिलाकर ठोस मिश्रण तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण को आठ छोटी-छोटी बॉल्स में बांट लें। अंडे को फेंटकर उसमें इन बॉल्स को डुबोएं और ब्रेट के चुरे में लपेट लें। इन्हें 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें फिश कटलेट को गोल्डेन ब्राउन और कुरकुरे होने तक फ्राई करें। इन्हें निकालकर पेपर टॉवेल्स पर रखें।
- अब फिश कटलेट को सर्विस प्लेट पर निकालें और उन्हें उबले आलुओं से सजाएं व टोमाटो कैचअप के साथ परोसें।
विज्ञापन