फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   cooking rice with coconut oil shreds calories

चावल इस तरह पकाकर खाएंगे तो कम होगा वजन

Thu, 26 Mar 2015 11:43 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
 cooking rice with coconut oil shreds calories

वजन कम करने की चाहत में अगर आप चावल खाने से परहेज करते हैं तो अब उसकी जरूरत नहीं है। हाल में हुए शोध की मानें तो शोधकर्ताओं ने चावल पकाने का ऐसा तरीका खोजा है जिससे इसकी कैलोरी कम हो सकती है।

विज्ञापन


श्रीलंका के द कॉलेज ऑफ केमिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं का मानना है कि चावल को नारियल तेल के साथ पकाने से उसकी 60 प्रतिशत कालोरी कम की जा सकती है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि चावल में नारियल तेल डालकर खास तरह से पकाने पर उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है। इससे शुगर के फैट्स में बदलने का रिस्क कम होता है।
विज्ञापन

क्या है यह विधि?

 cooking rice with coconut oil shreds calories

शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर चावल को नारियल तेल में पकाकर 12 घंटों के लिए फ्रिज में रखा जाए और फिर इसका सेवन करें तो इसकी कैलोरी आधा से भी अधिक हद तक कम हो सकती है।

मतलब बनाते वक्त उबलते पानी में एक चम्मच नारियल तेल डालें और फिर आधा कप चावल डालकर पकाएं। 40 मिनट तक पकाने के बाद आप इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर 12 घंटों तक फ्रिज में रखें।

उन्होंने यह भी माना है कि इस विधि से चावल खाने से फूड प्वाइजिनिंग की भी आशंका हो सकती है इसलिए खाने के ठीक पहले चावल को थोड़ा गर्म करना न भूलें।

श्रीलंकाई शोधकर्ताओं ने 38 किस्म के अलग-अलग चावलों पर परीक्षण करके यह निष्कर्ष निकाला है।

ध्यान रखें यह बातें

 cooking rice with coconut oil shreds calories

शोधकर्ताओं ने इस विधि से चावल खाकर वजन को नियंत्रित करने की सलाह तो दे दी है लेकिन साथ ही इसके साथ कई हिदायते भी दी हैं जिनकी मदद से फूड प्वाइजिनिंग व दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव हो सके।

- चावल को फ्रिज में ठंडा होने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक न रखें।

- चावल को फ्रिज से निकालकर आप या तो तुरंत खाएं या फिर एक घंटे के भीतर खाएं।

- दोबारा चावल गर्म करते वक्त इस बात का ध्यान रखें क‌ि चावल इतना अधिक गर्म होना चाहिए क‌ि उसमें से भाप निकलने लगे।

- ठंडा करने के बाद चावल को एक बार ही गर्म करें न कि बार-बार गर्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed