कुकिंग पसंद करने वालों का अमीरी से है एक खास संबंध, जानिए यहां
वैज्ञानिकों का कहना है कि खुद खाना बनाने वाले लोग ज्यादा खुशमिजाज होते हैं। आप भी जानना चाहेगें क्यों? वास्तव में कुकिंग तनाव भगाने का एक बेहदर कारगर तरीका है। यूं भी खाना बनाना एक कला है और अगर आपको इस कला में रुचि है तो आप जल्द ही आत्मनिर्भर और अमीर बन सकते हैं।
वैज्ञानिक भी मानते हैं कि खुद को अभिव्यक्त करने के लिए कुकिंग एक बेहतर जरिया है। कुकिंग करने वाले अवसाद में जल्दी नहीं आते क्योंकि जरा सा भी तनाव या अव्यवस्थित होने पर वो कुकिंग के जरिए खुद को तनावमुक्त कर लेते हैं।
अपनी पसंद का खाना और वो भी किसी भी वक्त बनाकर खा लेना अपने आप में एक उदाहरण है आत्मनिर्भरता का। इससे आप अपने कामकाज और व्यक्तत्वि में वैरायटी ला सकते हैं और खाने जैसी बेसिक जरूरत के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं करेंगे।
हाथों से बना खाना देता है संतुष्टि
इसका अमीरी से एक रोचक लेकिन सच्चा संबंध है कि जब आप खाना बनाने की स्थिति में हैं तो आप बाहरी निर्भरता कम करेंगे इससे आपकी जेब भी हल्की नहीं होगी। कई बार देखा गया है कि कुछ खास खाने के लिए लोग होटलों में हजारों रुपए खर्च कर देते हैं और वही स्वाद घर के किसी सदस्य के बनाए खाने में आ जाता है।
ऐसी रुचि रखने वाले इससे अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के साथ साथ अपने जानने वालों के बीच लोकप्रिय भी बन सकते हैं।
हालांकि ये सच है कि घर पर खाना बनाने में समय काफी लगता है पर खुद के हाथों से बनाया खाना एक तरह की संतुष्टि देता है। इससे आप अपने आपको सराहते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
आंकड़े बताते हैं कि कुकिंग पसंद करने वाले लोग अधिकांशत कुकिंग के क्षेत्र में ही करियर भी बनाते हैं और होटल व्यवसाय में अथाह संभावनाओं के चलते उन्हें जल्द ही कामयाबी भी मिलती है।