फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   contreceptive pills help to stop cancer

कैंसर रोकने में मदद करती हैं गर्भ निरोधक गोलियां

Fri, 07 Aug 2015 01:24 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस /लंदन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस /लंदन Updated Fri, 07 Aug 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
contreceptive pills help to stop cancer

अब तक यह माना जाता रहा है कि गर्भ निरोधक गोलियां खाने से कैंसर होता है, लेकिन एक नए अध्ययन में पता चला है कि ये गोलियां महिलाओं में गर्भाशय कैंसर का खतरा कम करने में मदद करती हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विशेषज्ञों ने इसे महिलाओं के लिए अच्छी खबर बताया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलेरी बेरल के नेतृत्व में ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने पाया कि पिछले 50 सालों में गर्भ निरोधक गोलियां खाने से करीब 4 लाख महिलाओं में गर्भाशय कैंसर रोका जा सका है।
विज्ञापन


जबकि मात्र 2005 से 2014 के बीच एक दशक में कॉन्ट्रासेप्टिव गोलियां खाने वाली करीब 2 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला है।

विकसित देशों में महिलाओं को गर्भाशय कैंसर सामान्य बात

contreceptive pills help to stop cancer

अध्ययन में कई विकसित देशों की 75 साल से कम उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया। शोध जर्नल ‘द लांसेट ओंकोलॉजी’ में प्रकाशित इस शोध में बताया कि 20 वर्ष की आयु में गर्भ निरोधक गोलियां खाने वाली युवतियों को 50 या अधिक उम्र की होने पर भी गर्भाशय कैंसर नहीं हुआ।

जबकि इस उम्र में विकसित देशों के भीतर महिलाओं में गर्भाशय कैंसर एक सामान्य बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed