हर सैकेंड पर मोबाइल चैक करते हैं...आप पर मंडरा रहा है ये बड़ा खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन की दुनिया में मुश्किल है कि फोन के बिना एक दिन भी बिता पाएं। हर काम हर सुविधा आज आपके हाथों में फोन के जरिए उपलब्ध है। लेकिन क्या आप जानते हैं फोन के इस्तेमाल से आपके दिमाग, बुद्धि और याद्दाश्त पर कितना गहरा असर पड़ता है।
अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो की एक खबर के मुताबिक एक नए शोध में यह सामने आया है कि फोन को लगातार इस्तेमाल करने से दिमाग के काम करने के गति पर असर पड़ता है।
18 से 65 साल की उम्र के 210 लोगों पर किए गए शोध से पता चला है कि जो इंसान दिन में जितना ज्यादा पोन इस्तेमाल करता है उसकी याद्दाश्त, चीजों को याद रखने की क्षमता और ध्यान लगाने का समय उतना ही घटता है।
शोध में सामने आया कि फोन के साथ ज्यादा समय बिताने वालों को दिन भर की छोटी मोटी चीजें याद रखने में परेशानी होती है। जैसे कि वे भूल जाते हैं कि उन्होंने चाबियां कहां रखीं या आज उन्हें किससे मिलना था। यहां तक कि लोग बात करते करते बीच में ही ध्यान खो देते हैं और भूल जाते हैं कि क्या बात चल रही थी।
फोन की किरणें दिमाग को कर रही हैं कमजोर
वजह जो भी हो लेकिन यह साफ है कि फोन और दिमाग के काम करने के तरीके में संबंध है। शोध को करने वाले डॉ ली हैडलिंगटन का कहना है कि यह नतीजे दिखाते हैं कि हमें जल्द ही यह समझने की जरूरत है कि फोन का हम कितना बुरा असर पड़ रहा है।
वो कहते हैं, ''हमें नहीं पता कि आखिर हमारे ज्ञान को क्या हो रहा है लेकिन यह जानना जरूरी है। हमें समझना होगा कि क्या यह तकनीक हमारे सोचने के तरीके पर भी असर डाल रही है क्योंकि अभी तक हम इससे अनजान हैं।''