फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   colors can help you to control stress and anger

गुस्से और तनाव को दूर करने के लिए आजमाएं यह उपाय

Wed, 29 Oct 2014 12:46 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
colors can help you to control stress and anger

अगर आप गुस्से और तनाव में हैं, तो तमाम तरह की महंगी थेरेपी की बजाय खुद को रिलैक्स करने के लिए रंगों का सहारा ले सकते हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के वूडब्रिज के एक रिटायर्ड सर्जन बर्नी सीगल के अनुसार ′कलर करने से अचेतन मन चैतन्य हो जाता है और हम किन कारणों से परेशान हैं, यह भी जाहिर हो जाता है।

डॉ. सीगल अपने कैंसर के मरीजों से जुड़ने के लिए रंगों का सहारा लेते थे। उनके कुछ मरीज काला और लाल रंग से कलर करते थे, जिसका मतलब होता है जहर। वो बताते हैं कि ऐसे मरीजों का हाथ थामे जाने की जरूरत होती थी।
विज्ञापन

तनाव भी दूर करे

colors can help you to control stress and anger

वहीं कुछ मरीज फूलों और आशा के चिह्न बनाते, जो सकारात्मकता की निशानी है। अपना हाल जानने के लिए महीने में कम से कम एक बार स्केचिंग जरूर करनी चाहिए।

कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि चित्रकारी वयस्कों का तनाव दूर करने में सहायक है। कलरिंग को रिलेक्सेशन तकनीक के तौर पर अपनाने वाले पहले मनोवैज्ञानिक कार्ल जी जंग थे।

साइकोलॉजिस्ट ग्लोरिया मार्टिनेज अयाला का मानना है कि स्केचिंग से हमारे मस्तिष्क के बहुत से हिस्से सक्रिय हो जाते हैं क्योंकि कलरिंग के दौरान लॉजिक और क्रिएटिविटी दोनों की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed