{"_id":"58da37e7f93f18d8cd883165e30b671d","slug":"coffee-can-prevent-multiple-multiple-sclerosis-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामले में कॉफी का सेवन है दिमाग के लिए फायदेमंद ","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
इस मामले में कॉफी का सेवन है दिमाग के लिए फायदेमंद
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
कॉफी का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि यह केंद्रीय स्नायुतंत्र की खतरनाक बीमारी ′मल्टीपल स्क्लेरोसिस′ (एमएस) के खतरे को कम करता है।
एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। इससे पहले कई अध्ययन में यह भी साबित हो चुका है कि कॉफी पार्किंसन व अल्जाइमर जैसे रोगों के खतरे को भी काफी हद तक कम करने में सहायक है।
अमेरिका के बाल्टीमोर में जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन में इस अध्ययन के लेखक एलन मॉरी के अनुसार, कॉफी का सेवन एमएस से भी हमें सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
इससे इस विचार को बल मिलता है कि दवाएं मस्तिष्क को भी प्रभावी ढंग से सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं।
अध्ययन में कॉफी नहीं पीने वाले लोगों की तुलना में दिनभर में चार से छह कप कॉफी का सेवन करने वाले लोगों में मल्टीपल स्क्लेरोसिस का खतरा एक से आधे प्रतिशत तक कम देखा गया।
अध्ययन का निष्कर्ष वाशिंगटन डीसी में 18-25 अप्रैल को अमेरिकन अकादमी ऑफ न्यूरोलॉजी की 67वीं सालाना बैठक के दौरान साझा किया जाएगा।