फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   coconut masti

कोकोनट मस्ती

Thu, 06 Jun 2013 04:13 PM IST
लखनऊ/संगीता रस्तोगी
लखनऊ/संगीता रस्तोगी Updated Thu, 06 Jun 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
coconut masti

सामग्री

विज्ञापन

एक ताजा नारियल, एक बड़ा गिलास दूध, एक कटोरी चीनी, एक बड़ा चम्मच देसी घी, 3-4 बूंद केवड़ा एसेंस, खाने वाला रंग नारंगी और हरा, सजाने के लिए चांदी वर्क।    


विधि
सबसे पहले नारियल के काले वाले हिस्से को हटाएं। इसके बाद इसे दूध के साथ बारीक पीस लें।
 
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और नारियल वाले पेस्ट को तब तक भूनें, जब तक कि दूध न सूख जाए।

इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते हुए भूनें।

जब नारियल कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसे एक अलग थाली में निकालें और इसे तीन हिस्से में बांटें।

एक हिस्से में नारंगी और दूसरे हिस्से में हरा रंग अच्छे से मिक्स करें। अब अलग थाली में चिकनाई के लिए घी लगाएं।

नारियल के तीनों रंग वाले मिश्रण को अलग-अलग चपटा फैलाएं।

इसके ऊपर चांदी का वर्क चिपकाएं। अब इसे ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद इसे मनचाहे शेप में काट लें।

आप चाहें तो इसे पिस्ते से भी गार्निश कर सकती हैं।

लीजिए तैयार है आपका खूबसूरत कोकोनट मस्ती।

coconut mastiनारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता संगीता रस्तोगी की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा
विज्ञापन
रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।


हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed