फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   coconut idli with chowmin

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपी

Fri, 07 Jun 2013 10:42 AM IST
अमेठी/आरती अग्रवाल (रूपायन रसोई की रानी विजेता)
अमेठी/आरती अग्रवाल (रूपायन रसोई की रानी विजेता) Updated Fri, 07 Jun 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
coconut idli with chowmin

नारियल इडली विद चाउमीन

विज्ञापन

नारियल इडली विद चाउमिन चाइनीज और साउथ इंडियन भोजन के शौकीनों के लिए बेहतरीन ट्रीट है। इसकी आसान विधि को आप घर पर भी ट्राइ कर सकते हैं।

सामग्री

इडली के लिए
2 कप सूजी, 1 कप नूडल्स (उबली चॉप्स की हुई), 2 कप दही, 1 कप पीसा नारियल, आधा कप कद्दूकस किया नारियल, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा छोटा चम्मच वेजिटेबल ऑयल, नमक स्वादानुसार।

चाउमीन के लिए
डेढ़ चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच टोमैटो सॉस, आवश्यकतानुसार चिली सॉस, 1 छोटा चम्मच सिरका, आधा छोटा चम्मच अजीनोमोटो, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, 1 प्याज (लंबे शेप में कटा हुआ), पत्तागोभी, 2 कप बीन्स, गाजर और शिमला मिर्च (कटे हुए), नमक स्वादानुसार, तेल।
विज्ञापन


विधि
एक कटोरी में सूजी, पीसा और कसा नारियल, चॉप्स नूडल्स, दही एक साथ लेकर गाढ़ा घोल बनाएं।

आधे घंटे के लिए इस घोल को छोड़ें।

इसके बाद बेकिंग पाउडर तथा नमक इसमें मिक्स करें।

अब इडली के सांचे में चिकनाई लगाकर सूजी वाले घोल को डालें।

लगभग दस मिनट इसे  स्टीम करें। इडली को तीली से चेक कर लें कि यह अंदर से पका है या नहीं।

अब एक अलग कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। अजीनोमोटो के साथ प्याज हल्का पारदर्शी भूनें।

इसके बाद सारी सब्जियों को मुलायम होने तक भूनें। सब्जियों को भूनने के बाद नूडल्स के साथ सारे सॉस भी इसमें मिक्स करें।

सिरका, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर नूडल्स को अच्छे से मिक्स करें। तैयार नूडल्स को इडली के ऊपर डालें और धनिया पत्ता से इसे सजाएं।

Coconut idli with chowminनारियल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता आरती अग्रवाल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।


अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -

कोकोनट मस्ती
नारियल सैंडिविच

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed